एक्सप्लोरर

कंगना को मिला 'कोई खास', डेटिंग नहीं शादी की तमन्ना

मुंबई: निजी संबंधों के उतार-चढ़ाव भरे दौर से गुजरने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने खुलासा किया है कि उन्हें 'कोई खास' मिल गया है, जिन्हें वह 'दिल की गहराई' से प्यार करती हैं. लेकिन वह उनके साथ सिर्फ डेटिंग का इरादा नहीं रखतीं, बल्कि उनके साथ शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं. फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'कॉम्पैनियन' में बातचीत के दौरान कंगना ने दिल खोलकर अपनी बात रखी और शादी के बारे में अपनी सोच जाहिर की. उन्होंने एक बयान में कहा, "जब आपकी उम्र 20 साल से थोड़ी ही अधिक होती है तो आपको हैरानी होती है कि आखिर लोग शादी करते ही क्यों है? लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है और आप 30 से थोड़े ही कम होते हैं तो आपके भीतर मातृत्व की भावना हिलोरे मारने लगती हैं और आप चीजों को अलग नजरिये से देखने लग जाते हैं." उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे पार्टनर के साथ होना वास्तव में अच्छा होता है, जिसे आपके अतीत के बारे में पता होता है. कंगना ने कहा, "मैं शादीशुदा संबंध को अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं, लेकिन दूसरे इंसान का रवैया भी इसी तरह का होना चाहिए. मुझे कोई मिल गया है, जिन्हें मैं दिल की गहराइयों से प्यार करती हूं, पर मैं सिर्फ डेटिंग नहीं करना चाहती, बल्कि शादी करना चाहती हूं." कंगना के पूर्व में आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन जैसी बॉलीवुड हस्तियों के साथ संबंधों के किस्से सुर्खियों में रहे हैं. उनके एक ब्रिटिश शख्स के साथ डेटिंग की खबरें भी आई हैं. हालांकि इस वक्त उनकी जिंदगी में कौन है और वह किस 'खास' शख्स के बारे में बात कर रही हैं, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 Advance Booking Day 1 Live: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ के हुई पार
लाइव अपडेट्स: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ के हुई पार
'नई नवेली' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम बनीं 'डायन भाभी'
'नई नवेली' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम बनीं 'डायन भाभी'
'अच्छा नहीं कह सकते, तो कुछ न बोले', गोविंदा- रानी स्वर्णकार के अफेयर क अफवाहों पर बोलीं कुब्रा सैत
'अच्छा नहीं कह सकते, तो कुछ न बोले', गोविंदा- रानी स्वर्णकार के अफेयर क अफवाहों पर बोलीं कुब्रा सैत
KBC 18 की शूटिंग के दौरान फिसल गए थे अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी थी चोट
KBC 18 की शूटिंग के दौरान फिसल गए थे अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी थी चोट

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget