एक्सप्लोरर
'पंगा' लेने के लिए तैयार हैं कंगना रनौत, जानिए क्या है पूरा मामला
कंगना रनौत ने अपने आने वाली फिल्म 'पंगा' की शूटिंग कर दी है. अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग रविवार से शुरू हुई.

कंगना रनौत ने अपने आने वाली फिल्म 'पंगा' की शूटिंग कर दी है. अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग रविवार से शुरू हुई. फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए निर्देशक अश्विनी तिवारी ने लिखा, "सीधे रास्ते में सपनों की ओर. 'पंगा'. सिनेमा प्यार, 11.11." फिल्म की कहानी कबड्डी खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें कंगना रनौत, ऋचा चड्ढा, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और जस्सी गिल जैसे बेहतरीन कलाकार हैं. फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भोपाल में हो रही है. तिवारी 'नील बट्टे सन्नाटा' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं.
बॉक्स ऑफिस पर कंगना करेंगी पंगा कंगना रनौत फिल्म ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर भी पंगा करने के लिए तैयार हैं. कंगना रनौत और ऋतिक रोशन एक बार फिर सामना होने जा रहा है. दोनों कलाकारों के बीच वाक युद्ध उस समय शुरू हो गया था, जब कंगना ने ऋतिक को अपना 'एक्स बॉयफ्रैंड' बताया था. मजेदार बात यह है कि दोनों कलाकारों का आमना-सामना एक बार फिर होने वाला है, लेकिन यह मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर होगा.
बॉक्स ऑफिस पर जिस दिन कंगना की मणिकर्निका रिलीज होने वाली है उसी दिन ऋतिक रौशन की फिल्म सुपर 30 भी रिलीज की जाएगी. अब ये देखना मजेदार होगा कि दोनों फिल्में अगर एक ही दिन रिलीज होती हैं तो दोनों में से कौन ये बॉक्स ऑफिस की लड़ाई जीतेगा . दोनों ही फिल्में अगले साल 25 जनवरी को पर रिलीज की जाएंगी.
और पढ़ें






















