एक्सप्लोरर

‘तो फिर आप रेप और मर्डर से भी सहमत होंगे…’, CISF कांस्टेबल का सपोर्ट करने वालों पर भड़कीं कंगना रनौत

Kangana Ranaut Slap Controversy: कंगना रनौत के थप्पड़ कांड के बाद कई लोग उनके खिलाफ हैं और कांस्टेबल का समर्थन कर रहे हैं. ऐसे में कंगना रनौत ने इस हरकत का सपोर्ट करने वालों को लताड़ लगाई है.

Kangana Ranaut Slap Controversy: कंगना रनौत के थप्पड़ कांड की चर्चा तो थमने का नाम नहीं ले रही है. कहीं न कहीं से कोई न कोई इसपर अपनी राय रखता ही जा रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर दो-फाड़ हो चुकी है. कुछ लोग कंगना के पक्ष में हैं, तो वहीं एक बड़ा तबका कंगना के खिलाफ है और उनको सीआईएसएफ जवान की यह हरकत सही लग रही है. जिन लोगों ने कांस्टेबल की हरकत को सही बताया है, अब कंगना रनौत ने उनको जमकर लताड़ लगाई है. 

कांस्टेबल ने किया अपना बचाव
रिपोर्ट्स की मानें तो थप्पड़ कांड के जब महिला कांस्टेबल से पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘उसने (कंगना) कहा कि किसान 100 रुपये के लिए वहां बैठे हैं, तो क्या वह 100 रुपये के लिए वहां जाकर बैठेगी? जब उसने यह बयान दिया तो मेरी मां वहां बैठी थीं और विरोध कर रही थीं’. अब सोशल मीडिया पर कई लोग और बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स भी सीआईएसएफ जवान का समर्थन कर रहे हैं. इसपर कंगना ने अपना रिएक्शन दिया है.

कंगना रनौत ने एक्स पर क्या लिखा
कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा, ‘हर बलात्कारी, हत्यारा या चोर के पास हमेशा अपराध करने के लिए एक मजबूत भावनात्मक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक या आर्थिक कारण होता है. कोई भी अपराध बिना किसी कारण के नहीं होता है, फिर भी उन्हें दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है. याद रखें कि अगर आप किसी के निजी क्षेत्र में घुसने, उनकी अनुमति के बिना उनके शरीर को छूने और उन पर हमला करने की बात से सहमत हैं, तब तो आप फिर बलात्कार या हत्या से भी सहमत होंगे, क्योंकि यह तो पीठ में छुरा घोंपने जैसा है’. 

कंगना रनौत ने आगे लिखा, ‘आपको अपनी क्रिमिनल टेंडेंसी पर गरहाई से विचार करने की जरूरत है. ऐसे लोग खुद को मानसिक रूप से फ्री रखने के लिए योग और ध्यान करें. मेरा सुझाव है कि कृपया आप योग और ध्यान करें, नहीं तो जिंदगी बोझिल बन जाएगी, इतनी नाराजगी, नफरत और जलन न पालें’. 

विशाल ददलानी ने किया था CISF जवान को सपोर्ट
बता दें कि बीते दिन मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था, ‘मैं कभी हिंसा को सपोर्ट नहीं करता, लेकिन मैं सीआईएसएफ जवान के गुस्से को समझता हूं. अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो मैं यह आश्वस्त करना चाहूंगा कि उनको दूसरी नौकरी मिले’. 

इसके अलावा उन्होंने कंगना का विरोध करते हुए एक और इंस्टा पोस्ट शेयर की थी. इसमें विशाल ने कहा था, ‘डुंगाना ने पक्ष में जो लोग हैं, अगर उन्होंने कहा होता कि आपकी मां 100 रुपये में अवेलेबल है, तो आप क्या कहेंगे’? एक और पोस्ट में विशाल ने लिखा, ‘मैं फिर से कह रहा हूं कि अगर कौर को ड्यूटी से हटाया जाता है तो उनका मुझसे संपर्क कराएं, मैं सुनिश्चित करूंगा कि उनको नौकरी मिले’.

यह भी पढ़ें: ‘हम में से कोई भी सुरक्षित नहीं…’, Kangana Ranaut के थप्पड़ कांड पर शबाना आजमी से अनुपम खेर तक तमाम सेलेब्स ने ऐसे किया रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget