एक्सप्लोरर

VIDEO: CAA को लेकर भिड़े दो दिग्गज, नसीरुद्दीन शाह को अनुपम खेर ने दिया करारा जवाब

एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को जोकर बताया था. इसी को लेकर अब अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए अपना करारा रिएक्शन शेयर किया है.

CAA-NRC के खिलाफ के जहां देश भर में प्रोटेस्ट हो रहे हैं वहीं इसी बीच बॉलीवुड सितारे भी इस प्रोटेस्ट में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. अब इसी मुद्दे के कारण दो दिग्गज आपस में भिड़ गए हैं. ये दो दिग्गज कलाकार हैं अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह. दरअसल, हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान नसीरूद्दीन शाह ने सीएए को लेकर बात करते हुए अनुपन खेर पर भी विवादित टिप्पणी की थी. इसी को लेकर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है नसीरूद्दीन शाह का नाम लेते हुए उन्हें बेबाक जवाब दिया है.

इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने सीएए एनआरसी पर कहा, "अगर भारत में 70 साल रहने के बावजूद ये साबित नहीं किया जा सकता है कि मैं इस देश का नागरिक हूं तो मुझे नहीं पता फिर किससे ये साबित होगा. मौजूदा दौर की बात करूं तो मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं किसी से डरता नहीं हूं, ना ही मैं बैचेन हूं लेकिन मैं बेहद गुस्सा हूं."

52 साल की एक्ट्रेस पामेला ने रचाई पांचवी शादी, 72 साल के इस शख्स को बनाया जीवनसाथी

इसके साथ ही नसीरूद्दीन शाह ने कहा, "मैं ट्विटर पर नहीं हूं. ये लोग जो ट्विटर पर हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि ये अपना मन बना चुके हैं कि वे किस चीज में विश्वास करते हैं. अनुपम खेर इस मामले में काफी मुखर रहे हैं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरुरत है. वो एक जोकर हैं, एनएसडी, एनएफटीआईआई के दौर के उनके कई समकालीन लोग उनके साइकोपैथ नेचर के बारे में बता सकते हैं, ये उनके खून में है. लेकिन बाकी लोग जो इनका समर्थन कर रहे हैं उन्हें फैसला करना चाहिए कि आखिर वे किसका सपोर्ट कर रहे हैं. उन्हें हमें हमारी जिम्मेदारी बताने की जरुरत नहीं है, हम जानते हैं कि हमारी जिम्मेदारियां क्या हैं."

इसके बाद अनुपम खेर ने नसीरूद्दीन शाह के इस रिक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर अपना वीडियो ट्वीट किया. इस वीडियो में अनुपन खेर नसीरुद्दीन शाह को ‘फ्रस्ट्रेटेड’ कहते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, "जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब के लिए मेरा प्यार भरा पैग़ाम!!! वो मुझसे बड़े हैं. उम्र में भी और तजुर्बे में भी. मैं हमेशा से उनकी कला की इज़्ज़त करता आया हूं और करता रहूंगा. पर कभी कभी कुछ बातों का दो टूक जवाब देना बहुत ज़रूरी होता. ये है मेरा जवाब."

शाहरुख खान से फैन ने पूछा- 'मन्नत' में एक कमरे का किराया, किंग खान ने दिया ये जवाब

वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं, "जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब मेरे लिए आपका दिया हुआ इंटरव्यू देखा. आपने मेरी तारीफ में कुछ बातें कहीं कि मैं जोकर हूं, मुझे सीरियसली नहीं लेना चाहिए. मैं साइको फैन हूं, ये मेरे खून में है, वगैरह...वगैरह... इस तारीफ के लिए शुक्रिया पर मैं आपको और आपकी बातों को बिलकुल भी सीरियस नहीं लेता."

वर्कआउट के बाद बिंदास अंदाज में स्पॉट हुईं सारा अली खान, यहां देखिए तस्वीरें

अनुपम खेर आगे कहते हैं, "मैंने कभी-भी आपकी बुराई नहीं की, आपको भला-बुरा नहीं कहा, पर अब जरूर कहना चाहूंगा कि आपने अपनी पूरी जिंदगी, इतनी कामयाबी मिलने के बावजूद, निराशा में गुजारी है. अगर आप दिलीप कुमार साहब को, अमिताभ बच्चन साहब को, राजेश खन्ना साहब को विराट कोहली को क्रिटिसाइज कर सकते हैं, तो मुझे लगता है कि मैं एक अच्छी कंपनी में हूं. और इनमें से किसी ने भी आपकी किसी भी स्टेटमेंट को सीरियसली नहीं लिया क्योंकि हम सब जानते हैं कि ये आप नहीं, बल्कि बरसों से आप जिन पदार्थों का सेवन करते आए हैं उसका नतीजा है."

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने तोड़ी शहनाज के साथ दोस्ती, परिवार संग बिगड़ा रिश्ता बना वजह

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tom Holland: 30 की उम्र में करोड़ों की दौलत, जानें कितने रईस हैं 'स्पाइडर मैन' टॉम हॉलैंड?
30 की उम्र में करोड़ों की दौलत, जानें कितने रईस हैं 'स्पाइडर मैन' टॉम हॉलैंड?
Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी तूफान बनी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 63 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन भी तूफान बनी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 63 करोड़ के पार
Box Office: 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर रही ओपनिंग
कार्तिक आर्यन ने दिखाई दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए इतने करोड़
कार्तिक आर्यन ने दिखाई दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए इतने करोड़

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget