एक्सप्लोरर

Kantara: 'ये है असली सिनेमा...', ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' की तारीफ में कंगना रनौत ने पढ़े कसीदें, देखें वीडियो

Rishab Shetty Kantara: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा इन दिनों हर तरफ छाई हुई है. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी कांतारा की तारीफ की है.

Kangana Ranaut On Kantara: साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कांतारा से सबका दिल जीत लिया है. पैन इंडिया फिल्म कांतारा (Kantara) इन दिनों हर तरफ छाई हुई है. साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक तमाम फिल्म कलाकार ऋषभ की कांतारा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अब इस कड़ी में अगला नाम हिंदी सिनेमा की दमदार एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का भी जोड़ दीजिए. कंगना ने कांतारा की तारीफ करते हुए एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. 

कांतारा की मुरीद हुईं कंगना

गुरुवार को कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कंगना कार में बैठे कांतारा की तारीफ में कसीदें पढ़ते नजर आ रही हैं. कंगना रनौत इस वीडियो में ये कहती हुईं दिखाई दे रही हैं कि- 'आज मैं अपने परिवार के साथ एक फिल्म देखकर आ रही हूं, जिसका नाम कांतारा है. ये फिल्म बेहद कमाल और शानदार थ्रिलर है. सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी आपने फिल्म में एक्टिंग, डायरेक्शन और राइटिंग से लेकर हर फील्ड में जान फूंकी है. मैंने सिनेमाघर के बाहर लोगों के ये कहते हुए सुना है कि उन्होंने इस तरह की फिल्म को पहले कभी नहीं देखा है. मेरे हिसाब से इसे असली सिनेमा कहा जाना चाहिए है. वाकई कांतारा को देखकर मुझे बड़ा मजा आया है. आने वाले हफ्तों तक इस फिल्म का खुमार मेरे सिर से नहीं उतरने वाला है.' इस तरह से कंगना रनौत ने ऋषभ की कांतारा के लिए अपनी राय रखी है.



Kantara: 'ये है असली सिनेमा...', ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' की तारीफ में कंगना रनौत ने पढ़े कसीदें, देखें वीडियो

ये सुपरस्टार भी कर चुके हैं कांतारा की तारीफ

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से पहले साउथ सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार कांतारा की तारीफ पहले ही कर चुके हैं. इस मामले में बाहुबली स्टारर प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का नाम शामिल होता है. इन दोनों ही कलाकारों ने ऋषभ शेट्टी की कांतारा (Kantara) को अद्भुत बताया है. बता दें कि कांतारा अब तक दुनिया भर में 170 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

Kantara की कमाई देख फैन ने ऋषभ शेट्टी से पूछा कन्नड़ सिनेमा छोड़ने पर सवाल, डायरेक्टर ने दिया मजेदार जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget