एक्सप्लोरर

'तुम्हारा कुछ नहीं होने वाला'- अपनी हाइट को लेकर Kangana Ranaut को सुनने पड़े थे ताने, एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे

Kangana Ranaut Struggle: कंगना रनौत ने अपने स्ट्रगल पर बात की और बताया कि कैसे दिल्ली में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा. कंगना ने बताया कि वो 2004 में मुंबई आई थीं और फिर कभी नहीं गईं.

Kangana Ranaut Struggle: कंगना रनौत ने अपने करियर के लिए बहुत स्ट्रगल किया जिसके बाद वो यहां तक पहुंची हैं. इस दौरान उन्हें उनकी हाइट को लेकर भी ताने दिए जाते थे. कंगना ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि कैसे लोग उन्हें ये अहसास दिलाते थे कि वो किसी काम की नहीं हैं. कंगना ने ये भी बताया कि वो एक साड़ी शूट के लिए मुंबई आई थीं और उसके बाद उन्होंने वापस दिल्ली जाने से मना कर दिया.

कम उम्र में ही छोड़ा घर
कंगना ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कम उम्र में ही हिमाचल प्रदेश का अपना घर छोड़ दिया था. उन्होंने तीन साल बाद 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर के साथ अपनी शुरुआत करने तक दिल्ली में खुद को बनाए रखने के लिए संघर्ष किया और मॉडलिंग को चुना.

मुंबई से वापस न जाना पड़े इसलिए टिकट फाड़ दिया
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब कंगना से पूछा गया कि क्या एक्ट्रेस बनने से पहले वो कभी मुंबई गई थीं. उन्होंने इस बात से इनकार करते हुए बताया, 'जब मैंने हिमाचल में घर छोड़ा तब मैं 12-13 साल की थी. मैं चंडीगढ़ के एक हॉस्टल में पढ़ रही थी. बाद में मैं दिल्ली आ गई और एक-दो साल वहीं रही. 2004 में, मैं एक मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए मुंबई आई और फिर मैंने अपनी एजेंसी द्वारा मुझे दिया गया फोन फेंक दिया. जब उन्होंने मुझे (दिल्ली) वापस बुलाया तो मैंने अपना टिकट भी फाड़ दिया. मैंने उनसे कहा कि मैं वापस नहीं जाना चाहती. मुझे वो काम करना ही नहीं है क्योंकि मुझे वो हमेशा मॉडलिंग में नीचा दिखाते रहते थे.'

मुंबई में मॉडल्स के पीछे खड़े होकर करती थीं शूट
कंगना ने आगे कहा, 'क्योंकि उनको लगता था कि दिल्ली में रैप मॉडल ज्यादा होते हैं. उसके लिए 5'11 से 6 फिट की हाइट चाहिए होती है लड़कियों को और मेरी 5'7 की हाइट है. मैं सारा दिन बैठी रहती थी. मुझे कहते थे आज भी काम नहीं मिला तुम्हें, तुम्हारा कुछ नहीं होने वाला मॉडलिंग में. फिर मुझे कैटलॉग (शूट) और विज्ञापन मिलने लगे, जहां मुझे दूसरों के पीछे खड़ा होना पड़ता था. मैं साड़ी के कैटलॉग शूट के लिए मुंबई आई थी, लेकिन ये उस समय मेरे खर्चों में मेरी मदद करता था.'

कंगना ने आगे बताया कि वो मुंबई में ही रुक गई थीं और यहां फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू किए थे. इसके बाद उन्हें इमरान हाशमी और शाइनी अहूजा के साथ पहली फिल्म गैंगस्टर मिल गई थी.

यह भी पड़ें: ऐतराज से लेकर फायर तक... OTT पर मौजूद इन मूवीज को भूल से भी फैमिली के साथ न देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget