कंगना रनौत की 'पंगा' की कमाई में दूसरे दिन आया बड़ा उछाल, दो दिनों में कारोबार यहां तक पहुंचा
कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. पहले दिन फिल्म को सिनेमाघरों में निराशा हाथ लगी थी.कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है.

नई दिल्ली: कंगना रनौत, रिचा चड्ढा और जस्सी गिल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'पंगा' इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. हालांकि मेकर्स को इस फिल्म से जिस तरह के शुरुआत की उम्मीद थी , वैसी शुरुआत फिल्म को नहीं मिल पाई. फिल्म ने पहले दिन महज़ 2.70 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया. हालांकि अब दूसरे दिन इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 5.61 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है. इस तरह फिल्म ने पहले दो दिनों में 8.31 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज फिल्म को गणतंत्रल दिवस के हॉलीडे का पूरा साथ मिलेगा और इसकी कमाई में तीसरे दिन और भी बढ़त देखने को मिलेगी.
#Panga flies high on Day 2... Glowing word of mouth has come into play... Witnesses excellent growth across metros... Improves in multiplexes of Tier-2 cities... Needs to cover lost ground on Day 3 [#RepublicDay]... Fri 2.70 cr, Sat 5.61 cr. Total: ₹ 8.31 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 26, 2020
कंगना के इस फिल्म की समीक्षकों ने तारीफ की है. फिल्म में कंगना ने एक कबड्डी खिलाड़ी का किरदार निभाया है. जस्सी गिल ने कंगना के पति का रोल निभाया है. फिल्म के ट्रेलर को लोगों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. अब फिल्म की तारीफ होने से इसकी कमाई में बढ़त भी आ रही है.
आपको बता दें कि कंगना की इस फिल्म को वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से कड़ी टक्कर मिल रही है. दोनों ही फिल्में इसी हफ्ते रिलीज़ हुई हैं. इसके अलावा अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' तीसरे हफ्ते भी जमकर कमाई कर रही है और नई फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है.
कहते हैं कि सफर मंजिल तक पहुंचे या न लेकिन सफर का शुरू होना सबसे अहम है... अश्विनि अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म भी इसी सफर की कहानी दिखाती है. लीड रोल में कंगना रनौत नजर आ रही हैं और उनका साथ दे रहे हैं पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल. ये फिल्म एक मोटिवेशनल फिल्म है जो आपका दिल छू जाएगी. अगर आप भी इस वीकेंड अपनी फैमिली के साथ फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो पहले ये रिव्यू पढ़ें...
















