एक्सप्लोरर

मेरा करियर खत्म भी हुआ तो मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है : कंगना रनौत

बॉलीवुड में एक दशक से अधिक के अपने करियर में कंगना रनौत ने काफी शोहरत और पुरस्कार हासिल किए हैं जिनमें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी शामिल हैं.

मुंबई: बॉलीवुड में एक दशक से अधिक के अपने करियर में कंगना रनौत ने काफी शोहरत और पुरस्कार हासिल किए हैं जिनमें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी शामिल हैं. अभिनेत्री का कहना है कि अगर उनका करियर अब समाप्त भी होता है तो उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि पूरी जिंदगी के लिए उनके पास सफलता की एक बड़ी कहानी है.

कंगना ने साल 2006 में ‘गैंगस्टर’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. उनका कहना है कि फिल्म उद्योग में अपने सफर के दौरान वह खुद को पाने में और अपने डर पर जीत हासिल करने में सक्षम हुईं.

पीटीआई...को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा, “मैंने संघर्ष के दिनों में अपने डर के ऊपर काम किया और खुद को तलाशने की कोशिश की. लेकिन अब मैं खुद से, अपने व्यवहार से, महिला के रूप में खुद को लेकर और अपनी क्षमताओं से पूरी तरह संतुष्ट हूं. मैंने बिना किसी ज्ञान के 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था लेकिन 30 साल की उम्र में मैं खुद के बारे में काफी जानती हूं.”

उन्होंने कहा, “मेरे अंदर एक तरह की उपलब्धि की भावना है. मैं तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हूं और मैंने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ा. अगर मेरा सफर यहां समाप्त भी होता है तो मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है. पूरी जिंदगी के लिए मेरे पास सफलता की बड़ी कहानी है.”

कंगना डर को लेकर कहती हैं, “मुझे क्यों डर लगना चाहिए? मैंने जब घर छोड़ा था तो मैं आत्मनिर्भर बनना चाहती थी और अब मैं एक मेगास्टार हूं. मैं ऐसी महिला हूं जो खुद को जानती हूं, जो कि सबसे बड़ी चुनौती थी. अगर अब मुझे डर लगेगा तो मैं ताउम्र डरी हुई रहूंगी.” कंगना अपने करियर के समाप्त होने को लेकर भी डरी हुई नहीं हैं. उनका कहना है कि उन्हें अपनी क्षमताओं पर विश्वास है और वह किसी अन्य पेशे में अपना हाथ आजमा सकती हैं.

ऐसा लगता है कि कंगना ने बॉलीवुड में करियर समाप्त होने के बाद खुद के लिए योजनाएं तैयार कर ली हैं.

उन्होंने कहा, “मैंने मनाली में एक खूबसूरत घर बनाया है और मैं वहां वक्त बिताना चाहती हूं, किताब लिखना चाहती हूं और फिल्म का निर्देशन करना चाहती हूं.” कंगना ने हाल ही में टीवी शो ‘आपकी अदालत’ में रितिक रोशन, केतन मेहता, आदित्य पंचोली को लेकर विवादित बयान दिया था. ‘काबिल’ स्टार की पूर्व पत्नी सुजैन खान इसके बाद रोशन के पक्ष में खड़ी हुई थीं.

इस पर ‘क्वीन’ स्टार का कहना था, “मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं क्योंकि इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है.” हंसल मेहता निर्देशित कंगना की अगली फिल्म ‘सिमरन’ 15 सितंबर को रिलीज हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget