एक्सप्लोरर

Emergency: 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट टलने पर छलका कंगना रनौत का दर्द, बोलीं- 'अभी भी सर्टिफिकेट का कर रहे इंतजार'

Emergency: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली है. फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है . वहीं एक्ट्रेस ने भी पोस्ट शेयर कर कहा है कि उनकी फिल्म की रिलीज डेट टल गई है

Emergency Row: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' विवादों से घिरी हुई है. दरअसल सिख संगठनों द्वारा इसकी रिलीज का विरोध किया गया है और इसके बैन की भी मांग की गई हैं. वहीं विवाद के चलते सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है जिसकी वजह से इसकी रिलीज अटक गई हैं. ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होनी थी. वहीं  कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को  बॉम्बे हाई कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली. ऐसे में अब कंगना रनौत का इमरजेंसी की रिलीज डेट टलने पर दर्द छलका है.

'इमरजेंसी' की रिलीज डेट टलने पर कंगना का छलका दर्द
कंगना ने  अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा है, 'भारी मन से मैं घोषणा करती हूं कि मेरे निर्देशित 'इमरजेंसी' को पोस्टपोन्ड कर दिया गया है, हम अभी भी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं, नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, आपकी अंडरस्टैंडिंग और पेशंस के लिए थैंक्स." 

 

हाईकोर्ट से भी नहीं मिली कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को राहत
बता दें कि  फिल्म 'इमरजेंसी' के सह-निर्माता जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने फिल्म की रिलीज और सेंसर सर्टिफिकेट की मांग के लिए बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. और सेंसर बोर्ड को सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश देने की मांग की, जिससे फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो सके.जस्टिस बर्गेस कोलाबाला और जस्टिस फिरदौस पूनीवाला की बेंच के सामने मामले की सुनवाई हुई. हालांकि  हाईकोर्ट से भी 'इमरजेंसी' को राहत नहीं मिली. अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि वह केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से फिल्म के निर्माताओं को सर्टिफिकेट जारी करने के लिए नहीं कह सकती क्योंकि यह मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश का खंडन करेगा. 

कब आएगा कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' पर फैसला
वहीं हाईकोर्ट ने अब सीबीएफसी को 18 सितंबर तक सर्टिफिकेट पर फैसला लेने का निर्देश दिया है. वहीं कोर्ट ने सीबीएफसी को भी फटकार लगाई है. अब 19 सितंबर कोर्ट में फिर से याचिका पर सुनवाई होगी. बता दें कि इस फिल्म की रिलीज पर जबलपुर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी. ऐसे में अब कंगना की इमरजेसी 6 सितंबर को तो रिलीज नहीं हो पाएगी. देखने वाली बात होगी कि 19 सितंबर को फिल्म को लेकर क्या फैसला आता है. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

'इमरजेंसी' पर क्यों हो रहा विवाद
बता दें 'इमरजेंसी' पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लाइफ पर बनी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से सिख संगठन इसका विरोध कर रहे हैं. शिरोमणि अकाली दल के कुछ सिख संगठनों का आरोप है कि फिल्म समुदाय की छवि खराब करने के इरादे से बनाई गई है. फिल्म मे ऐतिहासिक घटनाओं से छेड़छाड़ और गलत तरीके से पेश करने का भी आरोप है.

'इमरजेंसी' स्टार कास्ट
बता दें कि 'इमरजेंसी' को कंगना रनौत ने निर्देशित किया है. उन्होंने फिल्म में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार भी निभाया है. फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े,मिलिंद सोमन ने भी अहम भूमिका निभाई है. ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होनी थी. 

यह भी पढ़ें: परिवार के खिलाफ जाकर 12 साल बड़े मुस्लिम लड़के से इस सिंगर ने रचाई थी शादी, 1 साल में हो गया था तलाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget