एक्सप्लोरर

Ekta Kapoor की दिवाली पार्टी के बाद Kangana Ranaut ने बॉलीवुड के लोगों पर ली चुटकी, क्यों कहा 'तुम इसी के लायक थे'?

Kangana Ranaut Cryptic Post: कंगना रनौत हाल ही में एकता कपूर की दिवाली पार्टी में नजर आई थीं. अब उन्होंने अचानक एक ऐसा पोस्ट किया है जिसके जरिए एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड के साथियों पर तंज कसा है.

Kangana's Confession Post For Bollywood: कंगना रनौत अपनी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त फैशन सेंस के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं. फिल्मों में जितनी धाकड़ उनकी अदाकारी होती है, ठीक उसी तरह असल जिंदगी में भी अपनी बेबाकी को लेकर वह इतनी ही धाकड़ हैं. उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर हमला बोलते या निशाना साधते देखा जाता रहा है. वहीं साल 2022 के जाते-जाते भी उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों पर चुटकी लेने का मौका नहीं छोड़ा.

बिना किसी का नाम लिए कंगना ने किया विवादित पोस्ट
अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन तंज जरूर कसा है. कंगना का ये लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर फेमस Xavier मीम्स से इंस्पायरड है, जिसमें लिखा है 'मैं उन सभी को जिन्हें मैंने इस साल आहत किया है...उनसे ये कहना चाहती हूं कि तुम इसी के लायक थे'. इसे शेयर करते हुए कंगना ने अपने शब्दों में लिखा, 'मैं भी इस साल के अंत में अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए कुछ ऐसा ही कन्फेस करना चाहती हूं'.

Ekta Kapoor की दिवाली पार्टी के बाद Kangana Ranaut ने बॉलीवुड के लोगों पर ली चुटकी, क्यों कहा 'तुम इसी के लायक थे'?
दिवाली पार्टी के बाद आया कंगना का ये पोस्ट
पिछले दिनों कंगना रनौत एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंची थीं. बॉलीवुड से अलग-थलग रहने वाली कंगना का इस तरह की बॉलीवुड गैदरिंग में शामिल होना थोड़ा चौंकाने वाला जरूर था. गौर करने वाली बात ये है कि इसी पार्टी में करण जौहर और तापसी पन्नू जैसे सेलेब्स भी शामिल हुए थे, जिनके खिलाफ एक्ट्रेस ने कई बार सोशल मीडिया पर जहर उगला है. जाहिर है पार्टी में इनका आमना सामना भी हुआ होगा. वहीं कंगना का यह पोस्ट भी इसी पार्टी के बाद आना कहीं उनका कोई एक्सपीरियंस तो नहीं? या बिना नाम लिए कहीं कंगना का इशारा इन्हीं सेलेब्स की ओर तो नहीं है?

कंगना की फिल्में
कंगना रनौत इन दिनों अपनी पॉलिटिकल पीरियड-ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी. इसके अलावा वह बंगाली थिएटर कलाकार नोटी बिनोदिनी पर एक बायोपिक भी लेकर आने वाली हैं. वहीं वह फिल्म 'तेजस' में भी नजर आएंगी, जिसमें उनका किरदार एक पायलट का है.

यह भी पढ़ें- Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृष्यम 2' को लेकर मेकर्स ने रखा बम्पर ऑफर, दर्शकों को दिया दिवाली गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 8 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 8 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में निधन, एक महीने बाद सामने आई खबर
कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में निधन, एक महीने बाद सामने आई खबर
'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान पर गोवा में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, वीडियो वायरल
'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान पर गोवा में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, वीडियो वायरल
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget