एक्सप्लोरर

कमल हासन ने पार्टी के एलान से पहले पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के घर का दौरा किया, स्कूल जाने की नहीं मिली इजाज़त

यहां से मिली जानकारी के मुताबिक, "कमल यहां के बाद मंडपम में एक सरकारी स्कूल जाने वाले थे, जहां कलाम ने पढ़ाई की थी, लेकिन जिलाधिकारी ने इसकी इजाज़त नहीं दी."

चेन्नई: अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने बुधवार को औपचारिक रूप से अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर दी. इसके तहत वह सबसे पहले रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के घर पहुंचे. वह बाद में मदुरै में होने वाली रैली में अपनी पार्टी के नाम और झंडे का एलान करेंगे. कमल ने रामेश्वरम में दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति के बड़े भाई और पविार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की. इस मौके पर अभिनेता ने ट्वीट किया, "साधारण शुरुआत से महानता आ सकती है. वास्तव में यह केवल सरलता से आ सकती है. अपनी यात्रा की शुरुआत महान व्यक्ति के साधारण से घर से करके खुशी हो रही है."

यहां से मिली जानकारी के मुताबिक, "कमल यहां के बाद मंडपम में एक सरकारी स्कूल जाने वाले थे, जहां कलाम ने पढ़ाई की थी, लेकिन जिलाधिकारी ने इसकी इजाज़त नहीं दी."

एक हिंदू संगठन के नेता ने एक टीवी चैनल से कहा कि उन लोगों ने कमल के स्कूल आने का विरोध किया, क्योंकि वह राजनीतिक फायदा उठाना चाहते थे.

kamal

बाद में रामेश्वरम में मछुआरा समुदाय के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "यह तमिलनाडु की सबसे महत्वपूर्ण इंडस्ट्री है. मैं मछुआरों के विचार सुनने के लिए दोबारा आऊंगा." रामेश्वरम में कई 'नालाई नामाधे(कल हमारा है)' लिखे हुए कई झंडे सफेद रंग में दिखे, जिस पर काले रंग में तमिलनाडु का नक्शा बना हुआ था.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तमिलनाडु इकाई की नेता तमिलसाई सुंदरराजन ने पत्रकारों से कहा कि 'ऐसा लगता है कि कमल ने किसी के साथ कॉम्पिटिशन करने के लिए अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की है.' उन्होंने कहा, "कोई भी अपनी पार्टी बना सकता है, तमिलनाडु उस स्थिति में नहीं है कि उसे केवल कमल ही बचा सकते हैं."

वहीं दूसरी ओर, दलित नेता थोल थिरुमावलन ने पत्रकारों से कहा कि कमल और रजनीकांत तमिलनाडु में डीएमके को नुकसान पहुंचाने के लिए बीजेपी के एजेंट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: 'जना नायकन' ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ पाएगी 'कुली' का रिकॉर्ड?
'जना नायकन' का रिलीज से पहले तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP के समर्थन पर ट्रोल हुए विजय वर्मा, दिया करारा जवाब, बोले- चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो
CJP के समर्थन पर ट्रोल हुए विजय वर्मा, दिया करारा जवाब, बोले- चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget