एक्सप्लोरर

फिल्म के एक सीन से इंस्पायर होकर रियल लाइफ में सुसाइड करने लगे थे कपल, फिर एक नहीं दो बार बदला गया क्लाइमैक्स

Ek Duuje Ke Liye Climax Scene: फिल्मों को लेकर कंट्रोवर्सी होना नई बात नहीं है. 1981 में एक फिल्म आई थी जिसे लेकर खूब बवाल हुआ था. इसकी वजह ये थी कि इस फिल्म को देखने के बाद कपल्स खुदकुशी करने लगे थे.

Ek Duuje Ke Liye Climax Scene: बॉलीवुड हो या साउथ, कई फिल्मों को लेकर विवाद हो चुके हैं. कभी फिल्म के किसी कैरेक्टर को लेकर सवाल खड़े हुए तो कभी किसी फिल्म के सीन पर बवाल हुआ. ऐसा ही एक फिल्म 1981 में भी आई थी जिसे लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी. इस फिल्म का एक सीन ऐसा था जिसे देखकर कपल्स सुसाइड करने लगे थे. ऐसे में फिल्म के उस सीन को एक नहीं, दो बार बदलना पड़ा.

हम बात कर रहें हैं फिल्म 'एक दूजे के लिए' जो साल 1981 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म कमल हासन ने हिंदी डेब्यू किया था. उनके साथ फिल्म में रति अग्निहोत्री बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी थीं. ये एक रोमांटिक-ड्रामा थी जिसे  के. बालाचंदर  ने डायरेक्ट किया था और लक्ष्मण प्रसाद ने प्रोड्यूस किया था. 

Ek Duuje Ke Liye (1981) - IMDb

Ek Duuje Ke Liye (1981) - IMDb

राज कपूर को नहीं पसंद आया था ये सीन
जब फिल्म 'एक दूजे के लिए' बनकर तैयार हुई तो के. बालाचंदर ने इसे सबसे पहले राज कपूर को दिखाया. फिल्म का क्लाइमैक्स दुखी करने वाला था और राज कपूर हैप्पी एंडिंग चाहते थे. इसीलिए उन्हें फिल्म का क्लाइमैक्स पसंद नहीं आया. राज ने सलाह दी कि फिल्म का क्लाइमैक्स बदला जाए. लेकिन डायरेक्टर ने ऐसा नहीं किया.

Ek Duuje Ke Liye (1981) - IMDb

10 लाख लगाकर कमाए थे 10 करोड़
'एक दूजे के लिए' के क्लाइमैक्स सीन की वजह से किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म को नहीं खरीदा था. आखिर में खुद लक्ष्मण प्रसाद को ही फिल्म डिस्ट्रीब्यूट करना पड़ी. फिल्म रिलीज हुई और लोगों ने इसे काफी पसंद किया. महज 10 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपए कमा लिए. लेकिन हंगामा तब हुआ जब इस फिल्म के एक सीन से इंस्पायर होकर कपल्स खुदकुशी करने लगे. 

Ek Duuje Ke Liye (1981) - Photos - IMDb

Ek Duuje Ke Liye (1981)

फिल्म देखकर सुसाइड करने लगे थे लोग
दरअसल 'एक दूजे के लिए' के क्लाइमैक्स में कमल हसन और रति अग्निहोत्री जो एक कपल होते हैं, वे एक पहाड़ से कूद कर अपनी जान दे देते हैं और इसे देखकर कई कपल्स ऐसा ही करने लगे. अब 'एक दूजे के लिए' के मेकर्स पर फिल्म का क्लाइमैक्स बदलने का दबाव बना और फिल्म का आखिरी सीन बदला भी गया. लेकिन फैंस को ये बदलाव पसंद नहीं आया और फिर फिल्म पुराने सुसाइड वाले क्लाइमैक्स के साथ ही सिनेमाघरों में चली.

ये भी पढ़ें: डिस्चार्ज होते ही गोविंदा ने दी सफाई, कहा- 'प्लीज इस हादसे को गलत तरीके से मत लें...'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget