एक्सप्लोरर

Kalank Box Office: खराब रिव्यू के बावजूद साल की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'कलंक', जानें कलेक्शन

Kalank Opening Box Office: फिल्म 'कलंक' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बाकि फिल्मों के रिकॉर्ड धुआं कर दिए हैं. ये फिल्म साल 2019 की सबसे बड़ी ओपेनर बन गई है.

Kalank First Day Box : आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर जैसी सुपर स्टार कास्ट से सजी फिल्म 'कलंक' ने ओपेनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बाकि फिल्मों के रिकॉर्ड धुआं कर दिए हैं. ये फिल्म साल 2019 की सबसे बड़ी ओपेनर बन गई है.

बुद्धवार को रिलीज हुई फिल्म 'कलंक' ने पहले दिन 21.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन अपने नाम किया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सभी के साथ शेयर किया है. इस शानदार कमाई के साथ इस फिल्म ने ओपेनिंग कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' (21.06 करोड़ रुपए), रणवीर-आलिया की फिल्म 'गली बॉय' (19.40 करोड़ रुपए) और अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' (16.50 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है.

इसके साथ ही आपको बता दें कि ये फिल्म वरुण धवन और आलिया भट्ट के अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. इससे पहले वरुण या फिर आलिया की किसी भी फिल्म ने पहले दिन इतनी कमाई नहीं की है.

Kalank First Review: आज रिलीज हो गई है 'कलंक', देखने से पहले जानिए एक्सपर्ट्स की राय

आपको बता दें कि फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ने इस फिल्म का काफी जबरदस्त प्रमोशन किया था. ऐसे में सभी को इस बड़े बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म से काफी उम्मीदें थी. हालांकि इस फिल्म को क्रिटिक्स के रिव्यू और रेटिंग को बहुत अच्छे नहीं मिले हैं.

इस फिल्म को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म को 5300 स्क्रीन्स दी गई हैं. ये फिल्म वरुण और आलिया दोनों की अब तक सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म बन गई है. इसके साथ ही साल 2019 में इतनी स्क्रीन्स किसी दूसरी फिल्म को नहीं मिली है. 2019 में सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्म 'कलंक' है.

Kalank Movie Review: इश्क के 'कलंक' से तबाह हुई जिंदगियों की दर्द भरी दास्तां है फिल्म

फिल्म को शुक्रवार की जहग बुद्धवार को रिलीज किया गया है. बुद्धवार को महावीर ज्यंती की छुट्टी है. इसके साथ ही इस शुक्रवार को गुड फ्राइडे की भी छुट्टी है. ओपेनिंग के साथ ही फिल्म को दो छुट्टी मिल रही है. जिसका निश्चित तौर पर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिलने वाला है. एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को 5 में से तीन स्टार दिए हैं. यहां पढ़े 'कलंक' का पूरा रिव्यू.

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget