एक्सप्लोरर

खूंखार विलेन से ये एक्टर बन गया थ लोटपोट करने वाला कॉमेडियन, वजह सुनकर हैरान रह जाएंगे

Kader Khan on His Comedy Role: हिंदी सिनेमा के बेस्ट कॉमेडियन में से एक कादर खान भी थे. कादर खान ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने शुरुआत विलेन बनकर की लेकिन आखिरी समय तक कॉमेडी एक्टर के तौर पर काम किया.

Kader Khan on His Comedy Role: 90's के लोग कादर खान को बतौर कॉमेडी एक्टर के तौर पर जानते हैं. लेकिन उससे पहले के लोगों ने फिल्मों में विलेन के तौर पर भी देखा है. कादर खान ने 70's और 80's की कई फिल्मों में बतौर विलेन काम किया और हीरो से उनको भिड़ते दिखाया गया. लेकिन एकदम से उन्होंने अपना कैरेक्टर बदला और फिर अंतिम समय तक कादर खान उसी कॉमेडी अवतार में ही नजर आए. 

कई ऐसे एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने सीधे-सादे रोल भी किए, विलेन के तौर पर भी काम किया और कॉमेडी एक्टर भी बने. फिल्म की जो डिमांड होती वो एक्टर वैसा बन जाता लेकिन कादर खान ने विलेन का काम छोड़ ही दिया. जब उनसे इसपर सवाल होते थे तो एक बार उन्होंने बताया था कि विलेन से कॉमेडियन बनने की वजह क्या थी.

विलेन से कॉमेडियन क्यों बने थे कादर खान?

कई साल पहले जी टीवी पर 'जीना इसी का नाम है' एक शो आता था. जिसके होस्ट फारूख शेख और कुछ समय के लिए सुरेश ओबरॉय बने थे. एक एपिसोड में कादर खान आए थे और उनसे पूछा गया था कि विलेन के तौर पर आप अच्छा काम कर रहे थे तो अचानक कॉमेडी एक्टर का रुख लिया और फिर उसी में रह गए इसके पीछे की वजह क्या है?


खूंखार विलेन से ये एक्टर बन गया थ लोटपोट करने वाला कॉमेडियन, वजह सुनकर हैरान रह जाएंगे

कादर खान ने इसपर जवाब दिया था, 'मेरा बड़ा बेटा सरफराज थोड़ा गुस्से वाला रहा है. वो बचपन से में जब स्कूल से लौटता तो अक्सर लुटा-पुटा होता क्योंकि उसका झगड़ा किसी ना किसी से हुआ होता था. मैं पूछता था क्या हुआ क्यों इतना लड़ते हो सबसे. वो पहले तो कुछ नहीं बोलता था लेकिन बाद में गुस्से में बोला कि सभी मुझे गुंडे का बेटा बोलते हैं.

कादर खान ने आगे कहा, 'कहते हैं तुम्हारा बाप हीरो से पिटता है और मेरे साथ आपका मजाक बनाते हैं. ये बात मेरे मन में अंदर तक बैठ गई और मैंने 90's में ही फैसला लिया कि अब ऐसी कोई फिल्म नहीं करूंगा जिससे मेरे बच्चों को परेशानी हो. इसके बाद मैंने कॉमेडियन के तौर पर एक्टिंग शुरू की और अल्लाह का शुक्र है कि लोगों ने मुझे उस किरदार में भी ढेर सारा प्यार दिया.'

कादर खान ने कितनी फिल्में की थीं?

कादर खान ने अपने बतौर विलेन के तौर पर 'बाप नंबरी बेटा 10 नंबरी', 'नसीब', 'कूली', 'स्वर्ग से सुंदर', 'जल्लाद', 'वर्दी' जैसी फिल्मों में काम किये. लेकिन कॉमेडी एक्टर के तौर पर कादर खान ने 'घर हो तो ऐसा', 'नसीब', 'हीरो नंबर 1', 'आंटी नंबर 1', 'कूली नंबर 1', 'बोल राधा बोल', 'हम हैं कमाल के', 'मुझसे शादी करोगी', 'आंखें', 'सूर्यवंशम', 'जुदाई', 'राजा बाबू' और 'हसीना मान जाएगी' जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं. कादर खान ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 300 फिल्में कीं और 270 फिल्मों में डायलॉग्स लिखे. कादर खान एक्टर के अलावा राइटर भी थे.

यह भी पढ़ें: Bad Newz का वीकेंड प्लान है जबरदस्त, एक टिकट पर दूसरी पाएं मुफ्त, जानें कैसे उठाएं मौके का फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget