एक्सप्लोरर

जिंदगी का अंदाज़ बदलने की सलाह देने वाले कादर खान दुनिया को कह गए अलविदा, पढ़ें उनके फेमस डायलॉग

कादर खान को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. मशहूर अभिनेता कादर खान के कई ऐसे डायलॉग हैं जिसके जरिए लोग उन्हें याद रखेंगे. पढ़ें उनके फेमस डायलॉग.

नई दिल्लीः हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता कादर खान नहीं रहे. 81 साल की उम्र में उन्होंने कनाडा के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. पिछले करीब 16-17 दिनों से कादर खान कनाडा के अस्पताल में भर्ती थे. कादर खान के बेटे सरफराज़ खान ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उनके निधन की जानकारी दी. 31 दिसंबर को उनका निधन कनाडा के समय के अनुसार शाम 6 बजे के करीब हुआ. कादर खान को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. मशहूर अभिनेता कादर खान के कई ऐसे डायलॉग हैं, जिसके जरिए लोग उन्हें याद रखेंगे.

1. ''मौत से किस को रस्तगारी है! आज इनकी तो कल हमारी बारी है !! बेटे इस फकीर की एक बात याद रखना, ज़िंदगी का अगर सही लुत्फ उठाना है ना तो मौत से खेलो, सुख में हंसते हो तो दुख में कहकहे लगाओ, ज़िंदगी का अंदाज़ ही बदल जाएगा.''

2. ''बेटे ज़िंदा है वो लोग जो मौत से टकराते हैं और मुर्दो से बदतर हैं वो लोग जो मौत से घबराते हैं, सुख को ठोकर मार दुख को अपना, अरे सुख तो बेवफा है चंद दिनों के लिए आता है और चला जाता है. मगर दुख, दुख तो अपना साथी है अपने साथ रहता है, पोंछ ले आंसू, दुख को अपना ले, अरे तकदीर तेरे कदमों में होगी और तू मुकद्दर का बादशाह होगा.''

3. ''मेरी एक बात याद रखना बेटे, तुम्हारी उम्र मेरे तजुर्बे से बहुत कम है. तुमने उतनी दीवालियां नहीं देखी हैं जितनी मैंने तुम जैसे बिकने वालो की बर्बादियां देखी हैं. एक दिन आएगा जब तुम छाटी पीट-पीट कर अपनी बर्बादी का किस्सा सुनाना चाहोगे लेकिन वहां सुनने वाला कोई नहीं होगा और सिर्फ रोने वाले तुम होगे.''

4. ''अपने इस दादा की एक बात याद रखना, ऊपरवाले ने इस संसार में हर चीज़ की एक हद बांध रखी है. मां-बाप अपनी औलाद को सज़ा दे सकते हैं लेकिन उसकी एक हद है. उसे चांटा मार सकते हैं लेकिन उसका खून तो नहीं कर सकते ना. उसी तरह मां-बाप चाहे कितने ही खराब हो, कितने ही गुमराह हो, कितने ही बुरे हो मगर औलाद अपने मां-बाप को सज़ा नहीं दे सकती. ये मज़हब कहता है ये कुरान कहता है, ये गीता कहती है.''

5. ''अनाथ आश्रम सब नाम के होते हैं. असल में ये सब मुसीबत आश्रम होते हैं. अनाथ आश्रम में जो बच्चे पलते हैं वो भूख, प्यास गरीबी जुल्म मार सहते-सहते बड़े होते हैं और जब बाहर निकलते हैं तब तक मुजरिम बन चुके होते हैं. साहब! मैं तो कहता हूं कि एक रूपये में 12 आना लोग जो मुजरिम हैं सब अनाथ आश्रम के पले हुए हैं.''

यादें: कादर खान की कलम से निकले डायलॉग्स से ही अमिताभ बच्चन बने थे एंग्री यंग मैन

6. ''आओ सब आओ देखो ये है मेरी दौलत ये है मेरे मजदूर बाप का वह हथौड़ा जिससे वह पत्थर तोड़ा करता था और ये है वो फावड़ा जिससे चिलचिलाती धूम में नंगे पैर मिट्टी खोदता था. इस तसले में भर कर ले जाया करता था. ये है उसका एक जोड़ी कपड़ा जिसे उमर भर धो-धो कर पहनता था. आज तक इसमें से उसकी मेहनत की खुशबू आती है. ये है मेरा काला धन. जिसकी मैं पूजा करता हूं. जो मेरा दौलत है. अगर बांटना है तो बांट लो इसे. है हिम्मत... तुममे हिम्मत कहां से आएगी तुम्हे तो मुफ्त में खाने की आदत पड़ गई है. तुम्हे बाप की कमाई खाने की आदत पड़ गई है. आज तक तुमलोग मेरे नाम से जाने जाते थे. मैं चाहता था कि मैं तुमलोगों के नाम से पहचाना जाउं.''

रिएक्शन: कादर खान के निधन पर स्मृति ईरानी ने कहा, उनसे कभी मिल नहीं पाई, मिलती तो ज़रूर कहती ‘शुक्रिया’

7. ''तुम भी यार थूक में भजिया तलने आए हो. मेरी हालत देखो मुझसे बख्शिश मांगने चले आए हो. मुझे तकदीर ही नहीं बख्शा तो मैं तुम्हे कहां से बख्शिश दूं. गरीबी का यह हल है कि अगर मैं किसी फकीर को कंधा देता हूं तो वह अपनी इंसल्ट समझता है और अर्थी में से कूदकर भाग जाता है. रोटी खाए हुए इतना जमाना गुजर गया है कि रोटी की शक्ल तक याद नहीं रही. चावल कैसा होता है, चाय किस काम आती है हमें तो पता ही नहीं. मेरा छोटा बेटा अंदर कितने दिनों से भूखा पड़ा हुआ है. विधाता ने पैदा तो कर दिया है लेकिन हमारी तकदीर लिखना ही भूल गया.''

दुखद: नहीं रहे कॉमेडी के बादशाह कादर खान, 81 साल की उम्र में कनाडा के अस्पताल में ली आखिरी सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने बाल उगाने के लिए कराया था PRP ट्रीटमेंट? प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था...
सलमान खान ने बाल उगाने के लिए कराया था PRP ट्रीटमेंट? प्रोड्यूसर ने बताया सच
30 साल की उम्र में 240 करोड़ की नेटवर्थ, जानें कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं 'स्पाइडर-मैन' टॉम हॉलैंड
30 साल की उम्र में 240 करोड़ की नेटवर्थ, जानें कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं 'स्पाइडर-मैन'
Spider-Man Brand New Day: स्पाइडर-मैन ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 'एवेंजर्स एंडगेम' को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर रही ओपनिंग
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर देख खुशी से झूमीं आलिया भट्ट, लिख दी ये बात
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर देख खुशी से झूमीं आलिया भट्ट, लिख दी ये बात

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget