एक्सप्लोरर

Kader Khan Death: भारत नहीं आएगा कादर खान का पार्थिव शरीर, कनाडा में ही होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Kader Khan Death: जाने-माने अभिनेता एवं लेखक कादर खान का 31 दिसम्बर को निधन हो गया. 81 वर्षीय खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे. खान कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे. उनके बेटे ने बताया कि अभिनेता का अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा.

Kader Khan Death: जाने-माने अभिनेता एवं लेखक कादर खान का 31 दिसम्बर को निधन हो गया. 81 वर्षीय खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे. खान कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे. उनके बेटे ने बताया कि अभिनेता का अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा. खान के बेटे सरफराज ने कहा, ‘‘मेरे पिता हमें छोड़कर चले गए. लंबी बीमारी के बाद 31 दिसम्बर शाम छह बजे (कनाडाई समय) उनका निधन हो गया. वह दोपहर को कोमा में चले गए थे. वह पिछले 16-17 हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनका अंतिम संस्कार कनाडा में ही किया जाएगा. हमारा सारा परिवार यहीं है और हम यहीं रहते हैं, इसलिए हम ऐसा कर रहे हैं.’’ यादें: कादर खान की कलम से निकले डायलॉग्स से ही अमिताभ बच्चन बने थे एंग्री यंग मैन सरफराज ने कहा, ‘‘हम दुआओं और प्रार्थना के लिए सभी का शुक्रिया अदा करते हैं.’’ अभिनेता के निधन से एक दिन पहले भी उनके निधन की खबर आई थी, लेकिन उनके बेटे ने उन खबरों को खारिज किया था. खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और डॉक्टर उन्हें नियमित वेंटीलेटर तथा बीपीएपी वेंटीलेटर पर रखे हुए थे. सुपर न्यूक्लियर पाल्सी बीमारी के कारण उन्हें चलने में भी दिक्कत आ रही थी और याददाश्त भी कमजोर हो गई थी. काबुल में जन्मे कादर खान ने 1973 में राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘दाग’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद वह 300 से अधिक फिल्मों में नजर आए. जब कादर खान ने लोगों से कहा मेरी मां का इंतकाल हो गया लेकिन किसी ने माना ही नहीं अभिनेता बनने से पहले उन्होंने रणधीर कपूर, जया बच्चन की फिल्म ‘जवानी दीवानी’ के लिए संवाद लिखे थे. उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों के लिए संवाद लिखे. पटकथा लेखक के तौर उन्होंने मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा के साथ कई फिल्मों में सहयोग दिया. अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी और अर्जुन कपूर ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है. बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘कादर खान का निधन हो गया. दुखद खबर. मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं. बेहतरीन मंच कलाकार, सबसे करुणामय और फिल्मों के सबसे प्रतिभाशाली.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मेरी अधिकतर सफल फिल्मों के प्रख्यात लेखक. बेहतरीन साथी और एक गणितज्ञ.’’ बच्चन और खान ने ‘दो और दो पांच’, ‘मुकद्दर का सिकन्दर’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘सुहाग’, ‘कुली’ और ‘शहंशाह’ जैसी फिल्मों में एक-साथ काम किया. नहीं रहे कादर खान: 'डायलॉग का बादशाह आज बिना कुछ कहे रुला गया' अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है. वाजपेयी ने लिखा, ‘‘ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें कादर खान साहब.’’ केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उन्हें याद करते हुए दर्शकों को हंसने के कुछ सर्वश्रेष्ठ पल देने का श्रेय दिया. अनुमप खेर ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक वीडियो संदेश ट्विटर पर साझा किया. उन्होंने कहा, ‘‘कादर खान साहब हमारे देश के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे. उनके साथ काम करने का अनुभव खुशियों भरा और सीखने वाला रहा....’’ अर्जुन कपूर ने भी उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ‘‘एक पीढ़ी को परिभाषित करने वाले एक अभिनेता और एक लेखक...आपके जाने से फिल्म उद्योग में एक खालीपन आ गया है जिसे भरा नहीं जा सकता. भगवान आपकी आत्मा को शांति दें कादर खान. उनके परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं.’’ फिल्मकार मधुर भंडारकर, निर्देशक अनीस बज़्मी, अभिनेता एवं कॉमेडियन वीर दास, फिल्मकार मिलाप ज़वेरी ने भी कादर खान के निधन पर शोक व्यक्त किया. भारतीय राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय (एनएफएआई) ने भी अभिनेता को श्रद्धांजलि दी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Updates: 65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection: रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
Mandakini Himachal Photo: पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget