एक्सप्लोरर

BOX OFFICE: साल की नंबर वन फिल्म बनने के करीब है 'कबीर सिंह', जानें 18 दिनों की कमाई के आंकड़े

जिस तरीके से ये फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है उससे यही उम्मीद लगाई जा रही है कि बहुत जल्द ही ये फिल्म इस साल की नंबर वन कमाउ फिल्म बनने वाली है. अभी नंबर 2019 की नंबर वन कमाई का तमगा 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के पास है जिसकी कुल लाइफ टाइम कमाई 245 करोड़ है.

Kabir Singh Box office Collection Day 18: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की लेटेस्ट रिलीज कबीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. तमाम विवादों के बावजूद रिलीज के 18वें दिन भी इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है. इस फिल्म ने सोमवार को कुल 4.25 करोड़ की कमाई की है और इसके साथ ही इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 239 करोड़ हो चुका है. जिस तरीके से ये फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है उससे यही उम्मीद लगाई जा रही है कि बहुत जल्द ही ये फिल्म इस साल की नंबर वन कमाउ फिल्म बनने वाली है. अभी नंबर 2019 की नंबर वन कमाई का तमगा 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के पास है जिसकी कुल लाइफ टाइम कमाई 245 करोड़ है. मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. उन्होंने लिखा है कि ये फिल्म आज सिंबा का रिकॉर्ड तोड़ देगी जिसने 240 करोड़ की कमाई की थी. उन्होंने ये भी बताया है कि ये फिल्म उरी का रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 239.97 करोड़ की कमाई कर चुकी है. आपको बताते हैं कि फिल्म ने किस दिन कितनी कमाई की है. ये हैं डे-वाइज कमाई के आंकड़े (करोड़ में) Day 1- 20.21 Day 2- 22.71 Day 3- 27.91 Day 4- 17.54 Day 5- 16.53 Day 6- 15.91 Day 7- 13.61 Day 8- 12.21 Day 9- 17.10 Day 10- 17.84 Day 11- 9.07 Day 12- 8.31 Day 13- 7.53 Day 14- 6.72 Day 15- 5.40 Day 16- 7.51 Day 17- 9.61 Day 18- 4.25 TOTAL- 239.97 करोड़ कमाई से खुश हैं शाहिद कपूर कबीर सिंह को मिले फैंस से बेइंतेहा प्यार के लिए शाहिद कपूर ने शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म की तस्वीरों से मिलकर शाहिद का पोट्रे बन रहा है. इस वीडियो को साझा करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, ''आप सभी का प्यार बहुत ज्यादा है, कबीर सिंह की गलतियों को माफ करके इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया.'' आपको बता दें कि शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. ये फिल्म साउथ इंडियन फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का आधिकारिक रीमेक है. फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशित किया है. संदीप ने ही 'अर्जुन रेड्डी' का भी निर्देशन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, ढाई बजे तक 294 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, ढाई बजे तक 294 पार हुआ कलेक्शन
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
'जेलर 2' पहले दिन करेगी धमाका, एडवांस बुकिंग में दिखी 453 परसेंट जंप, बिके इतने टिकट
'जेलर 2' पहले दिन करेगी धमाका, एडवांस बुकिंग में दिखी 453 परसेंट जंप, बिके इतने टिकट
'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का दमदार ट्रेलर आउट, अक्षय कुमार ने दोस्त गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट
'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार ने गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget