एक्सप्लोरर

विदेश तक फैला चंदू चैंपियन के गाने ‘सत्यानाश’ का क्रेज, K-Pop स्टार Aura ने जमकर किया डांस

K Pop Star Aura Danced Song Satyanas: कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन के गाने सत्यानाश को खूब पसंद किया जा रहा है. इस गाने पर कोरियाई स्टार ने जमकर डांस किया है.

K Pop Star Aura Danced Song Satyanas: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसको लेकर हाइप शुरू हो गया है. कुछ वक्त पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. इसके बाद फिल्म का गाना सत्यानाश रिलीज हुआ, जिसमें कार्तिक आर्यन अपने दोस्तों के साथ मजेदार अंदाज में डांस करते दिखे. अब इस गाने का क्रेज विदेश तक भी फैल रहा है. यही वजह है कि के-पॉप स्टार ऑरा ने भी गाने पर जमकर डांस किया है. 

‘सत्यानाश’ पर के-पॉप स्टार का डांस वायरल
चंदू चैंपियन के गाने सत्यानाश में विदेशी ट्विस्ट जुड़ गया है. के-पॉप स्टार ऑरा ने इस ट्रेंडिंग सॉन्ग पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे पहले से ही भारत की याद आ रही है और मुझे कौन मिस कर रहा है?…कोरिया में सत्यानाश डांस कर रहा हूं’. इसके साथ उन्होंने हैशटैग्स में कार्तिक आर्यन और चंदू चैंपियन भी लिखा. ऑरा के इस डांस वीडियो पर कार्तिक आर्यन ने भी रिएक्शन दिया है. कार्तिक ने लिखा, ‘पड़ोसी निगोड़े #सत्यानाश टू गुड’.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AOORA (아우라) (@aoora69)

मजेदार है नया गाना सत्यानाश
सत्यानाश गाने की बात करें तो अरिजीत सिंह, देव नेगी और नक्श अजीज ने इसे गाया है. गाने का म्यूजिक प्रीतम का है. सत्यानाश के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं. इस गाने के कोरियोग्राफर की मशहूर जोड़ी बॉस्को-सीजर है. सत्यानाश मे कार्तिक आर्यन में अपने दोस्तों के साथ फनी डांस किया है, जो कि काफी एनर्जी से भरा हुआ है. इस गाने में कार्तिक ने अपने फनी मूव्स और एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीत लिया है. 

कैसी होगी कहानी?
चंदू चैंपियन की कहानी की बात करें तो यह फिल्म युद्ध नायक और गोल्ड मेडल जीतने वाले देश के पहले पैरालंपिक तैराक मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है. बता दें कि मुरलीकांत भारतीय सेना में इलेक्ट्रानिक्स और मकैनिकल इंजीनियर कोर में क्राफ्टसमैन रैंक पर थे. 

पद्मश्री से सम्मानित हैं मुरलीकांत पेटकर
भारत-पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई में मुरलीकांत पेटकर को गोली लगी थी और वह दिव्यांग हो गए थे. इस घटना के बाद उन्होंने 1970 में ओपलिंक्स और 1972 में पैरालिंपिक में जीत दर्ज कर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया था. इसके अलावा उन्होंने 50 मीटर की फ्रीस्टाइल स्विमिंग कॉम्पिटिश को 37.33 सेकेंड में खत्म करके रिकॉर्ड कायम किया था और गोल्ड मेडल भी जीते. साल 2018 में मुरलीकांत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. 

यह भी पढ़ें: राजेश खन्ना के उस शापित बंगले की कहानी, जिसमें रहने के बाद बर्बाद हुए तीन सुपरस्टार, क्यों बेचना पड़ा कौड़ियों के भाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 8 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 8 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 8 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 8 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget