एक्सप्लोरर

बचपन में जूही को आते थे जिंदा मां की मौत के सपने, फिर मां को ताबूत में देखकर टूट गई थीं एक्ट्रेस, जानें क्या हुआ था?

Juhi Chawla On Her Mother: अपने करियर के सुनहरे दिनों के दौरान जूही चावला ने अपनी मां को खो दिया था. वहीं एक्ट्रेस ने बताया था कि बचपन में उन्हें अपनी जिंदा मां की मौत के डरावने सपने आते थे.

Juhi Chawla On Her Mother: जूही चावला बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. 80 के दशक के बीच में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली जूही चावला ने बॉलीवुड पर बतौर लीड एक्ट्रेस 90 के दशक तक राज किया. इसके बाद भी वे कई फिल्मों में नजर आईं. फैंस को उनकी शानदार एक्टिंग और चुलबुली अदाएं खूब रास आई.

जूही चावला बॉलीवुड में अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने अपने समय के कई बड़े एक्टर्स संग स्क्रीन शेयर की जब उनका करियर पीक पर था तब उन्होंने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर ली थी. वहीं करियर के सुनहरे दिनों के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी मां मोना चावला को भी खो दिया था

जूही को आते थे मां की मौत के सपने

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Juhi Chawla Mehta (@iamjuhichawla)

जूही चावला ने रोशमिला भट्टाचार्य की किताब 'स्पूक्ड' के एक हिस्से में बॉलीवुड के 'एनकाउंटर्स विद द पैरानॉर्मल' में अपनी मां के निधन को लेकर बताया था. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बचपन में उन्हें अपनी जिंदा मां की मौत के सपने आते थे. तब एक्ट्रेस की उम्र सर्फ 10 साल थी.

बिल्डिंग से गिर जाती थी या आग में जलकर मर जाती थीं

जूही ने बताया था कि, 'मैं अपनी मां से बहुत प्यार करती थी. कई रात तो मुझे बुरे सपने आते थे और उन बुरे सपनों में मैं उन्हें मरते हुए देखती थी. वह किसी ऊंची बिल्डिंग से गिर जाती थी या आग में जलकर मर जाती थीं और मैं घबराकर उठ जाती थी. हाथ पैर ठंडे पड़ जाते और पसीने से नहा जाती थी. लेकिन सांस तभी आती थी, जब मां को सही सलामत देख लेती थी'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Juhi Chawla Mehta (@iamjuhichawla)

वहीं 'हिंदुस्तान टाइम्स' संग इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि, 'हम प्राग पहुंच चुके थे और अगले दिन करण जौहर का जन्मदिन था, इसलिए मैंने और मेरी मां ने उसके लिए एक गिफ्ट खरीदा था. अगली सुबह, मेरे शूटिंग पर जाने से पहले, वह टहलने के लिए निकल गई और फिर कभी वापस नहीं आई. यह बहुत दर्दनाक था क्योंकि एक दिन पहले ही हम वहां पहुंचे थे और तीन दिन बाद, जब वह एक एक्सीडेंट का शिकार हो गई, तो हम उन्हें एक ताबूत में वापस ला रहे थे. यह मुझे तोड़ देने वाली घटना थी'.

'डुप्लीकेट' की शूटिंग में बिजी थीं जूही

जूही चावला की मां का निधन साल 1998 में हुआ था. तब एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'डुप्लीकेट' की शूटिंग कर रही थीं. शूटिंग के दौरान उनकी मां भी साथ थीं. हालांकि एक दिन प्राग में मोना चावला एक सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं. इसी के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. 

यह भी पढ़ें:  लाइव कॉन्सर्ट में ब्राजील के सिंगर Ayres Sasaki की दर्दनाक की मौत, फैन की वजह से हुआ जानलेवा हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Collection: मराठी की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसर, अब बनाने जा रही एक और रिकॉर्ड
मराठी की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसर, अब बनाने जा रही एक और रिकॉर्ड
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जनरेशन' बयान पर दी सफाई
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget