एक्सप्लोरर

KGF And RRR Online Leaked: ओटीटी रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हुई 'आरआरआर' और 'केजीएफ चैप्टर 2', एसडी प्रिंट में धड़ल्ले से हो रही डाउनलोड

KGF RRR Movie Online Leaked: फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस कढ़ी में दो और फिल्मों का नाम जुड़ गया है. 'आरआरआर' और 'केजीएफ चैप्टर 2' पाइरेसी का शिकार हो गईं.

KGF And RRR Movie Online Leaked: हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ की फिल्में 'आरआरआर' और 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए. फिल्म की कहानी से लेकर किरदारों के अभिनय और निर्देशन की जमकर सराहना हो रही है. लेकिन अब इन फिल्मों को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही हैं. पाइरेसी की चपेट में आने वाली जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर 'आरआरआर' और 'केजीएफ चैप्टर 2' लेटेस्ट फिल्में हैं. वैसे तो इन दिनों फिल्मों का ऑनलाइन लीक होना आम बात हो गया है लेकिन इसे बढ़ावा देना सरासर गलत है. 

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से पहले ये फिल्में ऑनलाइन लीक:

'आरआरआर' और 'केजीएफ: चैप्टर 2' पाइरेसी की चपेट में आ चुकी हैं और इसका सीधा असर इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है. ये फिल्में जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं जैसा की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, ये फिल्में अब कई साइटों पर डाउनलोड के लिए मौजूद हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आरआरआर' और 'केजीएफ पार्ट-2' कई साइट्स पर ऑनलाइन लीक हो गई हैं. इसके अलावा, कई साइट पर ये एचडी क्वालिटी में मौजूद हैं जिसे लोग आसानी से डाउनलोट करके देख सकते हैं. फिल्में लीक ना हों इसके लिए फिल्म निर्माता ने सुरक्षा के कई इंतेजाम किए थे बावजूद इसके ये फिल्में पाइरेसी की चपेट में आ गईं. 

ये फिल्में भी चढ़ चुकी हैं पाइरेसी की भेंट:

आपको बता दें ये कोई पहला मौका नहीं जब फिल्में पाइरेसी का शिकार हुई हैं. इससे पहले भी कई बॉलीवुड और साउथ की बड़ी फिल्में ऑनलाइक लीक हो चुकी हैं. प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' और शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' भी हाल ही में पाइरेसी का शिकार हुई हैं जिसके चलते फिल्म को काफी घाटा झेलना पड़ा. 

केजीएफ: चैप्टर 2' की बात करें तो प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं. यश स्टारर इस फिल्म ने हाल ही में 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. 

ये भी पढ़ें:

Shashikala: कभी लोगों के घरों में झाड़ू-पोछे का काम करने को मजबूर हो गई थीं शशिकला, फिर बन गईं बॉलीवुड हीरोइन!

Lock Upp जीतते ही मुनव्वर फारूकी ने शेयर की अपनी लेडी लव की फोटो, रोमांटिक अंदाज में दिया पोज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget