एक्सप्लोरर

Jolly LLB 3 Advance Booking: अक्षय कुमार-अरशद वारसी करेंगे ट्रेंड, एडवांस बुकिंग से जॉली एलएलबी 3 ने कर ली करोड़ों में कमाई

Jolly LLB 3 Advance Booking Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन हो चुकी है.

अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक बार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों पर 19 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. जॉली एलएलबी 3 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और अभी से इसने करोड़ों में कमाई कर ली है. एडवांस बुकिंग में फिल्म की परफॉर्मेंस शानदार है. फिल्म के पहले दिन बेहतरीन कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही है. आइए आपको बताते हैं एडवांस बुकिंग से फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.

जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ हुमा कुरेशी, अमृता राव अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. ये जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. फिल्म के पहले पार्ट में अरशद वारसी लीड रोल में नजर आए थे वहीं दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार नजर आए थे. अब तीसरे पार्ट में दोनों साथ में नजर आने वाले हैं.

एडवांस बुकिंग से कर ली इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने अब तक एडवांस बुकिंग से 1.95 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं. जॉली एलएलबी 3 के 3471 शोज के अब तक 15740 टिकट्स बिक चुके हैं. फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है. अभी रिलीज में तीन दिन बाकी है और इन दिनों में ये आंकड़ा काफी बढ़ने वाला है.

जॉली एलएलबी 3 की जिस तरह से एडवांस बुकिंग हो रही है उसे देखकर लग रहा है कि और शोज शामिल हो सकते हैं. फिल्म के ट्रेलर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है जिसकी वजह से लोग इसे देखने की तैयारी में हैं. साथ ही अक्षय कुमार और अरशद वारसी को आमने-सामने देखना शानदार होगा. इनके साथ ही सौरभ शुक्ला को भी एक बार फिर देखना मजेदार होगा.

सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनी जॉली एलएलबी 3 के पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करने की उम्मीद की जा रही है. अब देखना होगा पहले दिन फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है.

ये भी पढ़ें: यूं ही नहीं पत्नी नताशा के दीवाने हो गए थे वरुण धवन, 'मिसेज धवन' की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड हसीनाएं भी हैं फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यामी-आदित्य ने छोड़ा मुंबई, हिमाचल प्रदेश में बसाया नया ठिकाना, जानें क्यों लिया ये फैसला
मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में बसे यामी गौतम और आदित्य धर, जानें क्यों लिया ये फैसला
'एवेंजर्स एंडगेम एनकोर' ने री-रिलीज में किया धमाका, नौवें दिन किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'एवेंजर्स एंडगेम एनकोर' ने री-रिलीज में किया धमाका, नौवें दिन किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
टीवी-बंगाली सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में छाईं पाओली दाम, रेस्तरां मालिक से की थी शादी
बंगाली सिनेमा से बॉलीवुड तक में छाईं पाओली दाम, रेस्तरां मालिक से की शादी
'दृश्यम 3' की सुनामी, दुनियाभर में 175 करोड़ पार कलेक्शन, 'पेद्दी' समेत इन 7 फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ा
'दृश्यम 3' की सुनामी, दुनियाभर में 175 करोड़ पार कलेक्शन, 'पेद्दी' समेत इन 7 फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ा

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर? खुद बताया सच
बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार
बिहार: MLC चुनाव में महागठबंधन का बिखरा कुनबा, मैदान में 15 उम्मीदवार
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
शुभमन गिल ने की धोनी-गांगुली की बराबरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास
टीवी-बंगाली सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में छाईं पाओली दाम, रेस्तरां मालिक से की थी शादी
बंगाली सिनेमा से बॉलीवुड तक में छाईं पाओली दाम, रेस्तरां मालिक से की शादी
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट को लेकर संजय निरुपम ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट को लेकर संजय निरुपम ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
इंसानी दिमाग में होते हैं 86 अरब न्यूरॉन्स, फिर कंप्यूटर से तेज क्यों नहीं चलता?
इंसानी दिमाग में होते हैं 86 अरब न्यूरॉन्स, फिर कंप्यूटर से तेज क्यों नहीं चलता?
Jeep खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, 4 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Jeep खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, 4 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Embed widget