एक्सप्लोरर

'जॉली LLB 2' की अगली कड़ी भी आएगी : प्रोड्यूसर

मुंबई: फिल्म 'जॉली एलएलबी' के निर्माताओं ने फिल्म की अगली सीक्वल 'जॉली एलएल बी 3' बनाने की पुष्टि कर दी है. 'जॉली एलएलबी 2' की सक्सेस पार्टी में निर्माताओं ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था पर आधारित फिल्म की अगली कड़ी बनाने पर भी विचार किया जा रहा है.

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा, "मुझे लगता है यह बेहद आसान सवाल है..हम 'जॉली एलएलबी 3' जरूर बनाएंगे." फिल्म की पहली कड़ी 'जॉली एलएलबी' में अभिनेता अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे. दूसरी कड़ी में अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे. फिल्म की दूसरी कड़ी के लिए अक्षय को चुने जाने पर अरशद ने कहा था कि निर्माता फिल्म के लिए बड़ा स्टार चाहते थे. अक्षय फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता कि अगली कड़ी में मैं रहूंगा या नहीं, लेकिन मैं इसे लेकर खुश हूं." फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर ने कहा, "मुख्य भमिका में अक्षय ने फिल्म को एक ऊंचाई दी है." अक्षय ने कहा, "सौरभ शुक्ला, अन्नू कपूर, सयानी गुप्ता भी मुख्य रूप से फिल्म के स्तंभ हैं. आप फिल्म देखें, आप उनके किरदार को भूल नहीं पाएंगे." 'जॉली एलएलबी' फिल्म ने 'डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव' का संदेश दिया है. इसकी अगली कड़ी में अभिनेत्री हुमा कुरैशी और अभिनेता संजय मिश्रा भी हैं. यह आतंकवाद जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाती है. कपूर ने कहा, "मैं हमेशा अपने काम को वास्तविक जिंदगी के मुद्दों से जोड़ने का प्रयास करता हूं." आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘जॉली एलएलबी-2’ की शानदार कमाई का सिलसिला जारी है.  इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म ने अबतक 100.37 करोड़ की कमाई कर ली है.

अगर बात की जाए ‘जॉली एलएलबी-2’ के वर्ल्डवाइड कमाई की तो फिल्म ने अबतक 165.51 की कमाई कर ली है. वेबसाइट koimoi ने फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की जानकारी दी है.

Jolly-LLB-Stills

आपको यह भी बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म ने दो दिनों में ही ‘जॉली एलएलबी’ की कमाई की बराबरी कर ली थी.  ‘जॉली एलएलबी’ ने लाइफटाइम 32 करोड़ की कमाई की थी वहीं इस फिल्म ने दो दिनों में ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द पैराडाइज' या 'द वन', मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर कौन पास? जानें कलेक्शन
'द पैराडाइज' या 'द वन', मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर कौन पास? जानें कलेक्शन
'आप झूठ बोल रहे हैं...' पद्मावत के जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, बताया ये सच
'आप झूठ बोल रहे हैं...' पद्मावत के जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी
सूर्या संग फिल्म लेकर आएंगे एसएस राजामौली, डिटेल्स बताने से किया इंकार!
सूर्या संग फिल्म लेकर आएंगे एसएस राजामौली, डिटेल्स बताने से किया इंकार!
'कोई भी कायर आदमी...' गोविंदा पर जमकर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता के सपोर्ट में लिखा लंबा नोट
'कोई भी कायर आदमी...' गोविंदा पर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता का किया सपोर्ट

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget