एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर होगी अक्षय-जॉन की टक्कर, क्लैश को लेकर जॉन ने दिया ये बयान

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘ सत्यमेव जयते ’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘ गोल्ड ’ इस स्वतंत्रता दिवस पर एकसाथ बड़े पर्दे पर रिलीज होगी लेकिन ‘ मद्रास कैफे ’ के अभिनेता का कहना है कि इससे उनके बीच के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

मुंबई : जॉन अब्राहम की फिल्म ‘ सत्यमेव जयते ’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘ गोल्ड ’ इस स्वतंत्रता दिवस पर एकसाथ बड़े पर्दे पर रिलीज होगी लेकिन ‘ मद्रास कैफे ’ के अभिनेता का कहना है कि इससे उनके बीच के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ‘ सत्यमेव जयते ’ का निर्देशन मिलाप जवेरी और ‘ गोल्ड ’ का निर्देशन रीमा कागती ने किया हे. अक्षय के साथ बॉक्स ऑफिस पर लड़ाई के सवाल के जवाब में जॉन ने पत्रकारों से कहा ,‘‘ अक्षय ‘ गोल्ड ’ में अभिनेता हैं और मैं ‘ सत्यमेव जयते ’ में एक अभिनेता हूं. इसलिए यह निर्माताओं का फैसला है , ‘ एक्सेल एंटरटेंमेंट ’ और ‘ टी सीरिज ’ के बीच का फैसला है. ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ अक्षय मेरे वरिष्ठ हैं , मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं और मैंने उनके लिए हमेशा शुभकामना की है. मुझे यकीन है कि वह भी मेरे लिए यही चाहते हैं . ’’ बॉक्स ऑफिस पर मिला अच्छा रिस्पॉन्स जॉन की फिल्म परमाणु को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है. फिल्म ने तीसरे वीकएंड में करीब तीन करोड़ से ज्यादा की कमाई की. तीसरे हफ्ते की अब तक की कमाई को मिलाकर फिल्म ने 57.60 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. ‘परमाणु' भारत में 1935 स्क्रीन्स पर ही रिलीज की गई है. फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा बोमन ईरानी और डायना पेंटी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. समीक्षकों ने इसे बेहतरीन फिल्म करार दिया है. इसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है. फिल्म की सफलता के बारे में हाल ही में जॉन अब्राहम ने कहा, "मैं दर्शकों और मीडिया का आभारी हूं क्योंकि उन्होंने हमारी फिल्म की सराहना की है. अभिषेक (शर्मा) और मैं हम दोनों बहुत राहत महसूस कर रहे हैं और खुश हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉलीवुड की इस कुंवारी एक्ट्रेस ने 30 की उम्र में ही कर लिया ऐसा काम, सुनने वाले हैरत में
बॉलीवुड की इस कुंवारी एक्ट्रेस ने मां बनने के लिए 30 की उम्र में ही कर लिया ऐसा काम, सुनने वाले हैरत में
'गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो', जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह
'गिफ्ट भेजो, पार्टी होस्ट करो', जब एक साल तक बेरोजगार रहने पर कुणाल खेमू को मिली थीं ऐसी सलाह
क्या होता है प्रीनप एग्रीमेंट? तलाक के बीच एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने महिलाओं से की इसे लेकर खास अपील
क्या होता है प्रीनप एग्रीमेंट? तलाक के बीच सेलिना जेटली ने महिलाओं से की खास अपील
Tuesday BO Live Updates: दोपहर 1 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 1 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget