एक्सप्लोरर

'बाटला हाउस' का प्रमोशन करने पहुंचे जॉन अब्राहम ने कहा- हमारी इंडस्ट्री धर्मनिरपेक्ष नहीं

Batla House : निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'बाटला हाउस' में मृणाल ठाकुर, रवि किशन और राजेश शर्मा भी मुख्य किरदारों में हैं. यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'बाटला हाउस' के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. हाल में उन्होंने मुंबई में अपनी फिल्म का प्रमोशन किया. इस दौरान उन्होंने अपने बयान से वहां मौजूद सभी को चौंका दिया. जॉन ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री धर्मनिरपेक्ष नहीं है. जॉन का कहना है, "इंडस्ट्री 100 प्रतिशत धर्मनिरपेक्ष नहीं है. यह दो गुटों में बंटी हुई है और यही जिंदगी की सच्चाई है."

मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बाटला हाउस' के प्रमोशन के दौरान एक समारोह में मौजूद जॉन ने इस बारे में अपने विचार रखते हुए कहा, "समस्या यह है कि दुनिया दो गुटों में बंटी हुई है. मेरी फिल्म में एक डायलॉग है, 'ऐसा नहीं है कि कोई एक समुदाय झेल रहा है, बल्कि पूरी दुनिया झेल रही है.' डोनाल्ड ट्रम्प को देखिए, ब्रेक्जिट को देखिए, बोरिस जॉनसन को देखिए. दुनिया आज दो गुटों में बंटी हुई है. आप इस संसार में रह रहे हैं, इसलिए आपको इसका सामना करना होगा. इसी के साथ मुझे यह भी लगता है कि यह सबसे अच्छा देश है और यह सबसे अच्छी इंडस्ट्री है."

जॉन का यह भी मानना है कि सोशल मीडिया को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि जो ट्रोल करते हैं, उनका चेहरा नहीं होता है.

जॉन की आने वाली फिल्म 'बाटला हाउस' साल 2008 में दिल्ली के बाटला हाउस एनकांउटर पर आधारित है. यह फिल्म 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' के साथ रिलीज हो रही है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच टक्कर होना लाजमी है.

इस बारे में जॉन ने कहा, "मेरे खयाल से सबसे अच्छी बात यह है कि सच्ची घटनाओं पर आधारित दो फिल्में एक साथ एक ही दिन रिलीज हो रही हैं. जहां तक बिजनेस की बात है, तो अक्षय और मैं, हम दोनों जानते हैं कि दोनों फिल्मों के पास बिजनेस का पर्याप्त मौका है. मेरा मानना है कि यह दर्शकों के लिए एक बेहद ही खास दिन है, वे विजेता हैं क्योंकि उनके पास दो बेहद अच्छी फिल्मों में से किसी एक को चुनने का मौका है."

बॉलीवुड में आजकल सच्ची घटनाओं पर बन रही फिल्मों के बारे में जॉन ने कहा, "बात चाहे 'आर्टिकल 15', 'सुपर 30' या 'उरी' की हो, मुझे लगता है कि हम अभी अच्छी कहानियां बता रहे हैं. मैं यकीन दिलाना चाहूंगा कि 'बाटला हाउस' उन असाधारण कहानियों में से एक है, जो बताई जा रही हैं."

जॉन के मुताबिक, "मुझे नहीं लगता कि यह कोई ट्रेंड है. आपको वही करना चाहिए, जिस पर आप यकीन करते हैं. इसलिए यदि आप वास्तविक जीवन के किसी किरदार या घटना पर कहानी बनाना चाहते हैं, आप इसे बनाएं. अगर कोई काल्पनिक कहानी बताना चाहते हैं तो वही करें. सबकुछ चलता है."

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'बाटला हाउस' में मृणाल ठाकुर, रवि किशन और राजेश शर्मा भी मुख्य किरदारों में हैं. यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget