एक्सप्लोरर

Opening Weekend: 'रेड' और 'पैडमैन' को पछाड़कर 'सत्यमेव जयते' ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

स्वतंत्रता दिसव की छुट्टी और पांच दिनों के लंबें वीकेंड का असर 'सत्यमेव जयते' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ झलक रहा है.

नई दिल्ली: 15 अगस्त को देशभक्ति की भावना से लबरेज जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' रिलीज की गई. पहले वीकेंड पर इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन कर बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड बना दिए हैं. जॉन अब्राहम के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'पैड मैन' और अजय देवगन की 'रेड' जैसी फिल्म को भी कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. 'सत्यमेव जयते' साल 2018 की छठी सबसे बड़ी वीकेंड ओपेनर बन गई है. बता दें कि स्वतंत्रता दिसव की छुट्टी और पांच दिनों के लंबें वीकेंड का असर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ झलक रहा है.

Satyameva Jayate Movie Review: दमदार एक्शन और 56 इंच के सीने के साथ एक पावरपैक फिल्म है 'सत्यमेव जयते'

शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन कमाई के साथ ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई टॉप 10 वीकेंड ओपनर की लिस्ट में शुमार हो गई हैं. रिलीज से पहले माना जा रहा था कि जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी की फिल्म 'सत्यमेव जयते' को अक्षय कुमार के साथ बॉक्स ऑफिस टक्कर का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. हालांकि, फिल्म की कमाई के आंकड़े और बॉक्स ऑफिस टिकट विंडो के बाहर लगी दर्शकों की भीड़ तो कुछ और ही बयां कर रही है.

Song: जबरदस्त डायलॉग से शुरू हुआ 'सत्यमेव जयते' का गाना 'तेरे जैसा', जॉन-आयशा के रोमांस पर हुआ खत्म

आपको बता दें कि साल 2018 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों में सबसे बड़ी वीकेंड ओपेनर वाली लिस्ट में 56.91 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 'सत्यमेव जयते' छठे पायदान पर आ गई है. इस फिल्म ने 41.01 की वीकेंड कमाई करने वाली अजय देवगन की फिल्म 'रेड' को पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में 'रेड' सातवें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' 40.05 करोड़ रुपए की कमाई के साथ आठवें और करीना कपूर की 'वीरे दी वेडिंग' 36.52 करोड़ के कलेक्शन के साथ नौवें और ईशान खट्टर जाह्नवी कपूर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'धड़क' 33.67 करोड़ की कमाई के साथ दसवें पायदान पर है.

Making of DILBAR Song: बहुत मुश्किल था 'दिलबर' गाने को रिक्रिएट करना, देखिए कैसे शूट हुआ ये पूरा गाना

यहां देखिए साल 2018 की टॉप 10 वीकेंड ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट:

संजू – Rs 120.06 करोड़ पद्मावत – Rs 114 करोड़ रेस 3 – Rs 106.47 करोड़ बागी 2 – Rs 73.10 करोड़ गोल्ड – Rs 71.30 करोड़ सत्यमेव जयते – Rs 56.91 करोड़ रेड – Rs 41.01 करोड़ पैड मैन – Rs 40.05 करोड़ वीरे दी वेडिंग – Rs 36.52 करोड़ धड़क – Rs 33.67 करोड़

साल 2018 करियर के लिहाज से जॉन अब्राहम के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है. पहले 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' को भी दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब 'सत्यमेव जयते' ने भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ दिए हैं. आपको बता दें कि 'सत्यमेव जयते' में जॉन अब्राहम के साथ इस फिल्म में अभिनेता मनोज वाजपेयी, आयषा शर्मा और अमृता खानविलकर ने अहम रोल निभाए हैं. निखिल आडवाणी और भूषण कुमार ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. साथ ही फिल्म को मिलाप मिलन जावेरी ने डायरेक्ट किया है, फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड, 'धमाल 4'-'वेलकम टू द जंगल' सबको पछाड़ा
'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
'पूजा कर रही या फोटोशूट', सावन शुरू होते ही मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, सनग्लास देख भड़के लोग
'पूजा कर रही या फोटोशूट', सावन शुरू होते ही मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, सनग्लास देख भड़के लोग
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget