एक्सप्लोरर

पहले वीकेंड पर ‘बाटला हाउस’ ने कमाए 48 करोड़, ‘मिशन मंगल’ के आगे नहीं टिक पाई जॉन की फिल्म

‘बाटला हाउस’ में जॉन अब्राहम के साथ मृणाल ठाकुर, राजेश शर्मा और रवि किशन जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है.

नई दिल्ली: जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘बाटला हाउस’ को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा रहा है. फिल्म की कमाई इस बात की ओर इशारा कर रही है कि अक्षय और विद्या बालन की जोड़ी के आगे जॉन की फिल्म कहीं नहीं टिक पाई है. हालांकि ‘बाटला हाउस’ ने रविवार को 12 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है, लेकिन ‘मिशन मंगल’ से ये काफी पीछे रह गई है. अक्षय की फिल्म ने रविवार को 27.54 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कमाई की है.

ये भी पढ़ें: मिशन मंगल ने रचा कीर्तिमान, इस साल रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ ने रविवार को 12.70 करोड़ रुपए की कमाई की है. इससे पहले फिल्म ने 15.55 करोड़ रुपए की ओपनिंग हासिल की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 8.84 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 10.90 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म ने चार दिनों के पहले वीकेंड पर 47.99 करोड़ रुपए की अच्छी कमाई कर ली है.

फिल्म में जॉन डीसीपी संजीव कुमार यादव के किरदार में नजर आए रहे हैं, जिन्होंने साल 2008 में नई दिल्ली के जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में हुए एनकाउंटर का नेतृत्व किया था. बाटला हाउस एनकाउंटर हालिया समय की सबसे विवादित घटनाओं में से एक है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 2750 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है.

आपको बता दें कि ‘बाटला हाउस’ में जॉन अब्राहम के साथ मृणाल ठाकुर, राजेश शर्मा और रवि किशन जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. फिल्म को जॉन अब्राहम, दिव्या कुमार खोसला, भूषण कुमार और कृष्णा कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget