एक्सप्लोरर

पर्दे पर मधुबाला, वहीदा रहमान का जादू लाना चाहती हूं : जाह्नवी कपूर

प्रसिद्धि के साथ मिलने वाले दवाब को वे पहले ही महसूस कर सकती हैं. लेकिन वे इसके जरिए इसकी अभ्यस्त हो रही हैं.

मुंबई: इस समय सभी की नजर दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पर है, जो 20 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इसी साल की शुरुआत में श्रीदेवी का असमय निधन हो गया था. अभिनेत्री का कहना है कि उनकी इच्छा है कि वह बड़े पर्दे पर मधुबाला, मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसा जादू लाना चाहती हैं.

जाह्नवी कपूर एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने मधुबाला जी को 'मुगल-ए-आजम', 'चलती का नाम गाड़ी' और 'मिस्टर एंड मिसेज 55' में देखा है. मैंने खूबसूरत वहीदा जी को 'गाइड', 'प्यासा' और मीना कुमारी जी को 'पाकीजा', 'साहब बीवी और गुलाम' में देखा है. इन्हें देखकर मैं मंत्रमुग्ध हो जाती हूं."

उन्होंने कहा, "इसलिए मैं इन दिग्गजों के जादू को पर्दे पर (दोबारा) पैदा करना चाहती हूं. मैं जब भी ये फिल्में देखती हूं तो मैं प्रेरित होकर खुद से कहती हूं, 'मुझे ये करना है. ये जादू, ये प्रदर्शन."

समीक्षकों द्वारा सराही गई मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक 'धड़क' से बॉलीवुड में पदार्पण कर रहीं जाह्न्वी मीडिया और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई हैं. 'धड़क' का निर्माण करण जौहर की निर्माण कंपनी कर रही है.

प्रसिद्धि के साथ मिलने वाले दवाब को वे पहले ही महसूस कर सकती हैं. लेकिन वे इसके जरिए इसकी अभ्यस्त हो रही हैं.

उन्होंने कहा, "इन सब में मैं अपनी पहचान की समझ बचाने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि प्रसिद्धि के पागलपन में मानसिक संतुलन खोना बहुत आसान होता है. मुझ पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है, लोग मेरे बारे में, मेरी तस्वीरों के बारे में बात कर रहे हैं, मैं अपने बारे में बहुत बातें कर रही हूं.. मैं प्रतिदिन अपने बारे में पढ़ रही हूं. मेरे लिए इस समय यह सोचना बहुत आसान है कि मैं दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण इंसान हूं."

अपनी उम्र से ज्यादा परिपक्व नजर आ रहीं जाह्न्वी ने कहा, "लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दे रही हूं. मैं जानती हूं यह सब फिल्म के लिए हो रहा है और अगर मैं चाहती हूं कि लोग मेरे बारे में बात करें तो मुझे हिट फिल्में देनी होंगी. नहीं तो सब गलत होगा. लोगों का ध्यान खींचने के लिए मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं, मैं खुद को इस योग्य बनाने की कोशिश कर रही हूं, जिसके बारे में बात की जाए."

अपनी मां के बहुत करीब रहीं जाह्न्वी का कहना है कि श्रीदेवी के स्टाइल को अपनाने की कोशिश न करने के बावजूद उनकी कुछ चीजें इनमें अनुवांशिक रूप से आ गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हारे साथ जिंदगी और मजेदार', पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने लुटाया प्यार
पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने लुटाया प्यार, शेयर की खास पोस्ट
'सिर्फ महिलाओं के कैरेक्टर पर ही उठती हैं उंगलियां...', तृषा कृष्णन के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत
तृषा कृष्णन के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, ट्रोलर्स को लगाई फटकार
शाहरुख खान ने क्यों ठुकराई तिग्मांशु धूलिया की 'घमासान'? अब हो गया वजह का खुलासा
शाहरुख खान ने क्यों ठुकराई थी 'घमासान'? वजह कर देगी हैरान
दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह, किसके जैसी दिखती है बेटी दुआ?
दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह, किसके जैसी दिखती है बेटी दुआ?

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
दलीप ट्रॉफी फाइनल: 700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
700 रन बनाकर भी हार जाएगी साउथ जोन, वैभव की टीम बनेगी चैंपियन; जानें कैसे
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?
‘हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितना है रन टाइम, जानें यहां
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
Roti Storage Tips: रोटियों को लंबे समय तक रखना है नरम? तुरंत छोड़ें ये 1 आदत
रोटियों को लंबे समय तक रखना है नरम? तुरंत छोड़ें ये 1 आदत
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
गन्ने के साथ उगाएं सरसों-आलू और मसूर, डबल होगी कमाई
Embed widget