एक्सप्लोरर

कैसा था श्रीदेवी और जया प्रदा का रिश्ता? दोनों के झगड़े के खूब थे चर्चे, जितेंद्र ने सालों पहले किया था खुलासा

Jeetendra on Jaya Prada and Sridevi: 80's में श्रीदेवी और जया प्रदा ने अलग-अलग कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. वहीं इन्होंने साथ में भी कुछ फिल्में की हैं जिनमें एक्टर जितेंद्र होते थे.

Jaya Prada and Sridevi: फिल्मों में दो सुपरस्टार एक्टर्स की लड़ाई के किस्से आपने खूब सुने होंगे. ऐसा ही फीमेल स्टार्स के साथ भी होता है जिसे आमतौर पर कैट फाइट कहते हैं. वैसे तो कई एक्ट्रेसेस की कैट फाइट मशहूर है लेकिन यहां बात श्रीदेवी और जया प्रदा की करेंगे. श्रीदेवी और जया प्रदा ने साथ में कई फिल्में की हैं और उस दौर में खबर थी कि इनके बीच खूब झगड़े होते थे.

श्रीदेवी और जया प्रदा के साथ फिल्मों में नजर आ चुके जितेंद्र ने इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि उन दोनों एक्ट्रेसेस का आपसी रिश्ता कैसा था और झगड़ों की बात कितनी सच थी?

जितेंद्र ने बताया था श्रीदेवी और जया प्रदा का रिश्ता

जितेंद्र ने जया प्रदा और श्रीदेवी दोनों के साथ अलग-अलग फिल्मों में भी काम किया है और साथ में भी काम किया है. जितेंद्र उन्हें अच्छे से जानते थे, ऐसा उन्होंने बताया. कई साल पहले जितेंद्र ने एक इवेंट में श्रीदेवी और जया प्रदा के रिश्ते पर खुलकर बात की थी. जितेंद्र ने कहा था, 'जिसे प्रोफेशनलिज्म लगते हैं मैं उसके बारे में बात करूंगा. मैं इतना करीब था इसके (जया प्रदा) और श्रीदेवी के, बहुत करीब था, साथ में काम करते थे.'


कैसा था श्रीदेवी और जया प्रदा का रिश्ता? दोनों के झगड़े के खूब थे चर्चे, जितेंद्र ने सालों पहले किया था खुलासा

जितेंद्र ने आगे कहा, 'सुनता था कि इन दोनों की बनती नहीं है, ऐसे ही अफवाहें उड़ती थीं या शायद प्रेस लिखता था. पर मैंने इन दोनों को काम करते देखा है, ये कैमिस्ट्री आप सोच भी नहीं सकते. ये जो अफवाह आ रही थी उस जमाने में कि श्रीदेवी और जया प्रदा की बनती नहीं है, आप सोच नहीं सकते ये अफवाह कहां से निकली. मेरा एक्सपीरियंस जो उनके साथ है वो प्रोफेशन में परफेक्ट थीं, प्रोड्यूसर को कोई परेशानी नहीं होती थी.'

जितेंद्र ने आगे कहा, 'किसी फिल्म में अगर दो हीरोइन हैं तो सबसे ज्यादा सफर प्रोड्यूसर को करना होता है क्योंकि दोनों की सेटिंग बैठ नहीं पाती है लेकिन श्रीदेवी और जया प्रदा बहुत अंडरस्टैंडिंग थीं और हर काम समय पर करती थीं. मैंने उन्हें हमेशा हंसते-बोलते और एक-दूसरे से अच्छा व्यवहार करते देखा है.'

जितेंद्र, जया प्रदा और श्रीदेवी की फिल्में

जितेंद्र और श्रीदेवी ने 'तोहफा', 'औलाद', 'मकसद', 'सोने पे सुहागा', 'घर संसार', 'हिम्मतवाला', 'मवाली', 'बलिदान', 'मजाल' जैसी फिल्मों में काम किया है जिनमें से ज्यादातर हिट रहीं. वहीं जितेंद्र और जया प्रदा ने 'तोहफा', 'औलाद', 'मां', 'मवाली', 'मकसद', 'मजाल', 'स्वर्ग से सुंदर', 'संजोग',

'पाताल भैरवी', 'थानेदार', 'सौतन की बेटी', 'सिंघासन', 'हैसियत' जैसी फिल्में कीं. वहीं जितेंद्र, श्रीदेवी और जया प्रदा ने साथ में 5 फिल्में 'तोहफा', 'औलाद', 'मवाली', 'मकसद' और 'मजाल' जैसी फिल्में की हैं.

यह भी पढ़ें: 2024 में जनवरी से जुलाई तक सुपरफ्लॉप रहीं ये 7 फिल्में, लिस्ट में कैटरीना से लेकर अक्षय की फिल्में हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 9: शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़
शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़
विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत
विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत
Katrina Kaif Photo With Boy: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget