एक्सप्लोरर

जीतेंद्र की वापसी पर बोलीं एकता, 'वह आरामदायक जिंदगी से खुश'

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर का कहना है कि उनके पिता 'आरामदायक और सुकून की जिंदगी जी रहे हैं' और वह जबरन कैमरे के सामने आने के लिए उन पर दबाव नहीं डालना चाहती हैं. एकता ने यहां अपने नए शो 'कुंडली भाग्य' के प्रचार के दौरान कहा, "हमने कई बार उनसे अभिनय में वापसी करने के लिए कहा है, लेकिन जीवन में एक ऐसा समय आता है, जब आपको अपने माता-पिता से कहना पड़ता है, 'अगर आपको काम करना है तो आप कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको नहीं करना है तो फिर आप आराम कर सकते हैं."

वह अपने कंसट्रक्शन (निर्माण संबंधी) व्यवसाय में खुश हैं, उन्हें अपने दोस्तों के साथ बिताने के लिए काफी समय मिल जाता है. उन्होंने 21 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और अब भी कर रहे हैं. वह बस अभिनय से अलग पेशे में काम कर रहे हैं.

अप्रैल में अपना 75वां जन्मदिन मनाने वाले जीतेंद्र 2007 की फिल्म 'ओम शांति ओम' के एक गाने में नजर आए थे. वह काफी समय से पर्दे से दूर हैं.

इस बीच, एकता के घरेलू बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत बना 'कुंडली भाग्य' का प्रसारण 12 जुलाई से जी टीवी पर होगा. यह लोकप्रिय शो 'कुमकुम भाग्य' का स्पिन ऑफ है.

शो 'कुमकुम भाग्य' जल्द ही 1,000 एपिसोड पूरा करने वाला है, जिसमें अभी (शब्बीर अहलूवालिया) और प्रज्ञा (सृष्टि झा) की प्रेम कहानी दिखाई जा रही है.

वहीं 'कुंडली भाग्य' प्रज्ञा की बहनों प्रीता व सृष्टि और एक पंजाबी परिवार से उनके रिश्ते के बारे में होगी. इसी परिवार के बड़े बेटे ऋषभ लूथरा की सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी ही अभी के संगीत करियर का काम देखती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपिका पादुकोण की कब होगी डिलीवरी? जल्दी निपटा रही 'राका' की शूटिंग, सेट पर बिता रहीं घंटों
दीपिका पादुकोण की कब होगी डिलीवरी? जल्दी निपटा रही 'राका' की शूटिंग
Box Office: सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?
सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?
14 August Movie Release: 'बंटवारा 1947' से 'आवारापन 2' तक, 14 अगस्त को 5 फिल्में मचाएंगी तहलका
'बंटवारा 1947' से 'आवारापन 2' तक, 14 अगस्त को 5 फिल्में मचाएंगी तहलका
ए आर रहमान ने 'छावा' को बताया था प्रोपेगेंडा, मनोज मुंतशिर बोले- स्क्रिप्ट तो पढ़ी होगी
ए आर रहमान ने 'छावा' को बताया था प्रोपेगेंडा, मनोज मुंतशिर बोले- स्क्रिप्ट तो पढ़ी होगी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget