एक्सप्लोरर

80's का वो झगड़ा न होता तो आज धर्मेंद्र नहीं ये सुपरस्टार होता हेमा मालिनी का पति, सगाई के समय हुआ था घमासान, जानें किस्सा

Hema Malini Interesting Story: 80 के दशक का एक किस्सा काफी मशहूर है जब जितेंद्र और हेमा मालिनी की सगाई होने वाली थी. लेकिन धर्मेंद्र ने ऐसा कुछ किया कि हेमा ने धर्मेंद्र से शादी कर ली थी.

Hema Malini Interesting Story: हर किसी के जीवन में कोई ना कोई ऐसा किस्सा जरूर होता है जिसे बाद में याद करके हंसी आती है. लेकिन जब वो किस्सा बन रहा होता है तो उस समय की सिचुएशन के अनुसार आदमी काफी गुस्से में रहता है. कुछ ऐसा ही किस्सा धर्मेंद्र, जितेंद्र और हेमा मालिनी के बीच भी हुआ था. ये उस दौर की बात है जब जितेंद्र हेमा मालिनी की गुपचुप सगाई में धर्मेंद्र पहुंच गए थे.

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी ने साल 1980 में धर्मेंद्र से शादी की थी. धर्मेंद्र से पहले हेमा मालिनी की शादी जितेंद्र से होने वाली थी और ये रिश्ता हेमा के पैरेंट्स को भी पसंद था लेकिन ऐसा कुछ हुआ कि ये शादी कभी हो ही नहीं पाई.

धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और जितेंद्र का दिलचस्प किस्सा

हेमा मालिनी की बायोग्राफी 'बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' कुछ समय पहले लॉन्च हुई थी. इस किताब में जितेंद्र, धर्मेंद्र और उनके बीच हुए इस किस्से का जिक्र है. ये बात उस दौर की है जब हेमा और जितेंद्र ने साथ में कई फिल्में कर ली थीं और जितेंद्र हेमा को पसंद करने लगे थे. हेमा और जितेंद्र की अच्छी दोस्ती थी और हेमा के माता-पिता भी जितेंद्र को पसंद करते थे. वो चाहते थे कि हेमा की शादी जितेंद्र से हो लेकिन जितेंद्र उस दौर में शोभा को डेट कर रहे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

उसी समय हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के भी अफेयर के किस्से थे. जितेंद्र शोभा को डेट करते थे लेकिन जितेंद्र और हेमा एक-दूसरे के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखते थे. किताब के अनुसार, जितेंद्र के पैरेंट्स के पास हेमा मालिनी के पैरेंट्स पहुंच गए और उन दोनों की शादी तय कर दी. पैरेंट्स की खुशी के लिए हेमा और जितेंद्र की सगाई रखी गई और सीक्रेट वेडिंग कार्ड भी छप गए थे. उसी समय शराब के नशे में चूर धर्मेंद्र जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा को लेकर पहुंच गए.

हेमा मालिनी ने भी कई इंटरव्यूज में इस पर खुलकर बात की है, हालांकि जितेंद्र अभी भी इस पर बात नहीं करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र ने हेमा और जितेंद्र की सगाई के समय काफी उधम काट दिया था और हेमा समझ गई थीं कि धर्मेंद्र उनकी शादी किसी और से नहीं होने देंगे. इसलिए उन्होंने किसी तरह अपने पैरेंट्स को समझाया और साल 1980 में धर्मेंद्र से शादी कर ली. बताया जाता है कि हेमा के पैरेंट्स को धर्मेंद्र इसलिए पसंद नहीं थे क्योंकि वो पहले से शादीशुदा थे और उनके 4 बच्चे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jeetendra Kapoor (@jeetendra_kapoor)

हालांकि, बाद में धर्मेंद्र और जितेंद्र के बीच सब सही हुआ और आज भी वो अच्छे दोस्त हैं. धर्मेंद्र और जितेंद्र ने 'धर्म-वीर' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है. वहीं हेमा मालिनी और जितेंद्र ने 6 से 8 फिल्मों में काम किया है. जितेंद्र ने शोभा से शादी की थी जिनसे उन्हें दो बच्चे तुषार और एकता कपूर हैं.

यह भी पढ़ें: 'ब्रह्मास्त्र' से लेकर 'कंतारा' तक, पौराणिक कथाओं से प्रेरित हैं ये 7 सुपरहिट फिल्में, इन ओटीटी पर हैं उपलब्ध, एक बार जरूर देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
350 करोड़ का टर्नओवर, 260 करोड़ की नेटवर्थ, 'मनी मशीन' बन चुकी हैं कैटरीना कैफ, जानें- कहां से आता है इतना पैसा
260 करोड़ की नेटवर्थ, 'मनी मशीन' बन चुकी हैं कैटरीना कैफ, जानें- कहां से आता है इतना पैसा
क्या था वो पहला मैसेज, जिससे शुरू हुई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी? 10 साल बाद हुआ खुलासा
निक जोनस ने 10 साल पहले प्रियंका चोपड़ा को भेजा था ऐसा पहला मैसेज, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget