एक्सप्लोरर

जया प्रदा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश, सातवीं बार जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

Jaya Prada Case: जया प्रदा के खिलाफ कोर्ट की तरफ से सातवीं बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी वो सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचीं. एक्ट्रेस आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े दो मामलों में 'फरार' हैं.

Jaya Prada Case: रामपुर की एमपी/एमएलए अदालत ने पुलिस को एक्ट्रेस से नेता बनीं जया प्रदा को गिरफ्तार कर 27 फरवरी को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है. सीनियर प्रोसेक्यूशन ऑफिसर अमरनाथ तिवारी ने बताया कि जया प्रदा के खिलाफ सातवीं बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी वह सोमवार को सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचीं.

कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को स्पेशल टीम बनाकर जया प्रदा को गिरफ्तार करने और कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है. बता दें कि एक्ट्रेस आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े दो मामलों में 'फरार' बताई जा रही हैं.

क्या है मामला?
दरअसल जयाप्रदा ने साल 2019 में रामपुर से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था. चुनाव के दौरान एक्ट्रेस पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे. ये मामले रामपुर की एमपी, एमएलए कोर्ट में चल रहे हैं. लेकिन जया प्रदा नियत तारीखों पर सुनवाई के लिए अदालत में हाजिर नहीं हो रही थीं, जिसके चलते उनके खिलाफ एक के बाद एक गैर जमानती वारंट जारी होते रहे. हालांकि इसके बावजूद जयप्रदा अदालत नहीं पहुंचीं.

जयप्रदा को गिरफ्तार कर कोर्ट लाने के आदेश
इससे पहले भी अदालत ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर जयप्रदा को गिरफ्तार कर पेश करने के लिए कहा था. लेकिन रामपुर पुलिस टीम जयप्रदा को अदालत में पेश नहीं कर सकी और एक बार फिर कोर्ट ने जयप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. अब रामपुर पुलिस को जयप्रदा की तलाश है.

पहले भी कोर्ट नहीं पहुंचीं जया प्रदा
सीनियर प्रोसेक्यूशन ऑफिसर अमरनाथ तिवारी ने बताया कि जयप्रदा नहाटा के खिलाफ एमपी, एमएलए स्पेशल अदालत (मेजस्ट्रेट ट्रायल) में एक थाना कैमरी और दूसरा थाना स्वार में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर 2019 में केस दर्ज हुआ था. इस मामले में गवाही भी पूरी हो चुकी है और जया प्रदा का बयान अभी बाकी है. कोर्ट ने पिछली तारीखों में भी एनबीडब्ल्यू जारी किया था और 13 फरवरी की तारीख भी तय थी. लेकिन एक्ट्रेस एक बार फिर कोर्ट नहीं पहुंचीं. 

सातवीं बार जारी हुआ एनबीडब्ल्यू
अब कोर्ट ने जयप्रदा के खिलाफ फिर से एनबीडब्ल्यू जारी किया है और अगली तारीख 27 फरवरी रखी है. इस बार एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट की तरफ से सातवीं बार एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है.

ये भी पढ़ें: Valentines Day 2024: प्यार के मौसम को और रोमांटिक बनाने के लिए फिर से रिलीज हुईं ये आइकॉनिक फिल्में, लिस्ट में DDLJ से मोहब्बतें तक हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Collection: आलिया भट्ट की Alpha के आते ही Welcome To The Jungle की हवा टाइट, 9 बजे तक 4 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
'अल्फा' के आते ही 'वेलकम टू द जंगल' की हवा टाइट, 9 बजे तक 4 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
Video: गुरुग्राम में चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो
गुरुग्राम में चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो
Viral Video: रणवीर सिंह ने कजिन की शादी में जमकर किया डांस, दुल्हन ने भी लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो
रणवीर सिंह ने कजिन की शादी में जमकर किया डांस, दुल्हन ने भी लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो
'लॉक अप' फेम पायल रोहतगी पर चढ़ा म्यूजिक का खुमार, कैलाश खेर के एकेडमी में ले रहीं ट्रेनिंग
'लॉक अप' फेम पायल रोहतगी पर चढ़ा म्यूजिक का खुमार, कैलाश खेर के एकेडमी में ले रहीं ट्रेनिंग

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget