एक्सप्लोरर

Jawan Box Office Collection Day 4: चौथे दिन SRK की Jawan ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया गदर, कर डाली सबसे ज्यादा कमाई, संडे का कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के चार दिनों में तमाम रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं. वहीं रविवार को तो फिल्म ने इतना ज्यादा कलेक्शन किया है कि जानकर होश उड़ जाएंगे.

Jawan Box Office Collection Day 4: शाहरुख खान की एक्शन-थ्रिलर ‘जवान’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और हर दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. वहीं रविवार को तो फिल्म ने अपने तीन दिन की कमाई का ही रिकर्ड तोड़ दिया और सबसे ज्यादा कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं शाहरुख खान की लेटेस्ट रिलीज ने चौथे दिन यानी रविवार को अपने कैश रजिस्टर में क्या कारनामा अपने नाम किया है.

जवान’ ने रिलीज के चौथे दिन की है छप्परफाड़ कमाई
साल 2023 शाहरुख के लिए बेहद खास रहा है. जहां इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड के बादशाह की फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में धुंआधार कमाई कर इतिहास रच दिया था तो वहीं अब किंग खान की लेटेस्ट रिलीज जवान उनकी पिछली मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान का ही रिकोर्ड तोड़ रही है और धुंआधार कमाई कर रही है. जहां ‘जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़ का कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 53.23 करोड़ रुपये रही थी. तीसरे दिन ‘जवान’ ने 77.83 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं जिसे जानकर आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे.

  •  सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ की रिलीज के चौथे दिन यानी संडे की कमाई 81 करोड़ रुपये रही है.
  • इसी के साथ ‘जवान’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 287.06 करोड़ रुपये हो गई है.

जवान’ ने ‘पठान’, ‘केजीएफ 2’, ‘गदर 2’ सहित कईं फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
शाहरुख खान की ‘जवान’ का फीवर लोगों के सिर चढ़ा हुआ है. फिल्म को देखने के लिए बैक-टूब बैक शो हाउसफुल चल रहे हैं इसी के साथ फिल्म टिकट काउंटर पर जमकर करोडों बटोर रही है. यहां तक चौथे दिन की छप्पर फाड़ कमाई से ‘जवान’ ने ‘पठान’, ‘गदर 2’ सहित तमाम फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि जहां ‘जवान’ ने चौथे दिन 81 करोड़ का कलेक्शन किया है तो वहीं ‘पठान’ की चौथे दिन की कमाई 51.5 करोड़ रुपये रही थी. जबकि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की 50.35 करोड़ रुपये, ‘बाहुबली 2’ की 40.25 और ‘गदर 2’ की 38.7 करोड़ रुपये रही है. इसी के साथ जवान चौथे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 पोजिशन पर काबिज हो गई है.

एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार अभी और तूफान लाएगी ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. खैर ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन फिलहाल ‘जवान’ तहलका मचा रही है.

यह भी पढ़ें:  जब करियर के शुरुआती दिनों में 'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly को नहीं देता था कोई भाव, स्ट्रगल के दिनों को याद कर एक्ट्रेस का छलका दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget