एक्सप्लोरर

'बवाल' को ओटीटी पर रिलीज नहीं होने देना चाहती थीं जाह्नवी कपूर, कहा- 'ये मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था...'

Janhvi Kapoor On Bawaal OTT Release: जाह्नवी कपूर ने साफ किया है कि वे चाहती थीं कि 'बवाल' थिएटर में रिलीज हो. उनके लिए फिल्म का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होना एक बहुत बड़ा झटका था.

Janhvi Kapoor On Bawaal OTT Release: जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद एक्ट्रेस कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दीं जिनमें 'गुडलक जेरी', 'रूही', 'मिली' और 'गुंजन सक्सेना' शामिल है. जाह्नवी आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन के साथ दिखाई दी थीं. अब एक्ट्रेस ने फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को लेकर बात की है और बताया है कि उनके लिए फिल्म का थिएटर में न रिलीज होना एक बहुत बड़ा झटका था.

फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने साफ किया कि वे चाहती थीं कि 'बवाल' थिएटर में रिलीज हो. उन्होंने कहा- 'मैंने सोचा कि यह मेरा मूमेंट है, मुझे परफॉर्म करने का मौका मिल रहा है, ये नितेश तिवारी है, ये साजिद नाडियाडवाला हैं, ये वरुण हैं और मैं सिर्फ डांस नहीं कर रही और सिर्फ कॉमेडी नहीं कर रही. मैंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

'यह मेरे लिए एक बड़ा झटका था...'
जाह्नवी कपूर ने आगे कहा- 'पहला 'झटका' यह था कि यह उस तरह की फिल्म बन गई है जिसके बारे में मेकर्स को लगता है कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाना चाहिए. यह मेरे लिए एक बड़ा झटका था, क्योंकि मैं न सिर्फ वैलिडेशन की तलाश में थी, बल्कि उस फिल्म के नंबर भी तलाश रही थी.' बता दें कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बवाल' 21 जुलाई, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी.

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवारा' के जरिए साउथ डेब्यू करने जा रही हैं. इसके अलावा उनके पास पाइपलाइन 'उलझ' और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी है.

ये भी पढ़ें: खूब खाया...व्लॉग बनाया और जमकर किया डांस... तमन्ना भाटिया ने लंदन में बॉयफ्रेंड विजय वर्मा संग यूं मनाया न्यू ईयर

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 8 बजे तक 44 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget