एक्सप्लोरर

Avatar के 13 साल बाद रिलीज हुई 'अवतार 2', लेकिन इस बात से बेहद डरे हुए थे डायरेक्टर जेम्स कैमरून, बताई वजह

James Cameron On Avatar 2 : जेम्स कैमरून ने 13 साल के लंबे गैप के बाद रिलीज हो रही 'अवतार 2' को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि शुरुआत में फिल्म के बिजनेस को लेकर उन्हें चिंता हो रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है.

James Cameron On Avatar 2: हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म अवतार (Avatar) का सीक्वल 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) रिलीज हो गया है. डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) 13 साल के लंबे गैप के बाद 'अवतार 2' लेकर आए हैं. एडवांस बुकिंग में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. देशभर में लाखों लोगों ने पहले से ही टिकट खरीदकर वीकेंड पर इस मूवी को देखने का प्लान बना लिया है. हालांकि, शुरुआत में जेम्स कैमरून को इसकी रिलीज को लेकर डर था, लेकिन अब उनका कहना है कि उन्हें किसी भी बात की चिंता नहीं है.

'अवतार 2' को लेकर शुरुआत में थी थोड़ी चिंता

'अवतार' और 'अवतार 2' के बीच 13 साल का गैप है. इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू के दौरान जब जेम्स कैमरूम से पूछा गया कि वह इतने लंबे समय बाद सीक्वल लेकर आ रहे हैं, तो उन्हें इसकी रिलीज को लेकर किसी बात का डर सता रहा था, तो उन्होंने कहा, 'हां, थोड़ी चिंता थी. मुझे सहज रूप से ऐसा नहीं लगा, लेकिन यह हमेशा एक संभावना थी. हमने मई में पहला टीजर जारी किया और 24 घंटों में इसे 148 मिलियन व्यूज मिले. मुझे अब किसी भी बात की चिंता नहीं है.'

जेम्स कैमरून को किस बात है डर?

जेम्स कैमरून ने आगे कहा, 'मुझे सिर्फ इस बात की चिंता है कि महामारी और स्ट्रीमिंग की वजह से बाजार कम हो गया है. हालांकि ये धीरे-धीरे पटरी पर वापस आ रहा है, तो क्या हम इस बदले हुए मार्केट में प्रॉफिटेबल हो सकते हैं. खैर, ये तो आने वाले कुछ समय में पता चल ही जाएगा'.

इन भाषाओं में रिलीज होगी 'अवतार 2'

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) फिल्म को देशभर में इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड और मलयालम जैसी भाषाओं में 16 दिसंबर, 2022 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में इस बार इंसान और पेंडोरावासियों के बीच पानी के अंदर भी लड़ाई होगी, जैसा कि ट्रेलर से साफ हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का निर्माण 250 मिलियन डॉलर में हुआ है. इसके पिछले पार्ट ने दुनियाभर में 2.9 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था, जो आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है.

यह भी पढ़ें- 'भूल जाइए आपको कोई देख रहा है'- केट विंसलेट ने यंग एक्टर्स को लेकर कही ऐसी बात, करीना बोलीं- 'आप बेस्ट हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office: संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने मचाया तहलका, 'ओ रोमियो' से 'अस्सी' तक बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल, जानें यहां
संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने मचाया तहलका, जानें- 'ओ रोमियो' से 'अस्सी' तक सभी फिल्मों का कलेक्शन
Dhurandhar 2 Advance Booking: 'धुरंधर 2' का रिलीज से पहले भौकाल, एडवांस बुकिंग में ही 'ओ रोमियो' 'बागी 4' के उड़ा दिए परखच्चे
'धुरंधर 2' का रिलीज से पहले भौकाल, एडवांस बुकिंग में ही 'ओ रोमियो' 'बागी 4' के उड़ा दिए परखच्चे
‘2013 से पहले सिंगर्स के साथ…’ श्रेया घोषाल ने खोली म्यूजिक इंडस्ट्री की पोल
‘2013 से पहले सिंगर्स के साथ…’ श्रेया घोषाल ने खोली म्यूजिक इंडस्ट्री की पोल
रणवीर सिंह की ‘रॉकस्टार’ में क्यों मर जाती है 'हीर'? इम्तियाज अली का खुलासा, बोले- 'मैं जिंदा रखना चाहता था लेकिन...'
रणवीर सिंह की ‘रॉकस्टार’ में क्यों मर जाती है 'हीर'? इम्तियाज अली ने बताई हैरान कर देने वाली वजह

वीडियोज

Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War
Parliament Session: मिडिल ईस्ट संकट पर संसद में टकराव विपक्ष का हंगामा ! | PM Modi | Rahul Gandhi
Iran Israel War News Update : Mojtaba Khamenei पर ट्रंप का बड़ा बयान । Trump । Netnyahu
Iran Israel War Update: अमेरिका में तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार | Mojtaba Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget