एक्सप्लोरर

Avatar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही ‘अवतार 2’, छठे दिन इतने करोड़ का किया बिजनेस

Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुई सिर्फ 6 दिन हुए हैं और ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के नजदीक है.

Avatar The Way Of Water Box Office Collection Day 6: ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Water ) या ‘अवतार 2’ ((Avatar 2) दुनिया भर की ऑडियंस को बेहद पसंद आ रही है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी जेम्स कैमरून की फिल्म जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन में भी लगातर बढ़ोतरी हो रही है. फिल्म पहले वीक में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद नजदीक पहुंच गई हैं. चलिए जानते हैं ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने बुधवार यानी रिलीज के छठे दिन कितनी कमाई की.

अवतार द वे ऑफ वाटरने छठे दिन कितना कलेक्शन किया
‘अवतार’ के सीक्वल ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है और जमकर कमाई भी कर रही है. हालांकि पहले वीकेंड के मुकाबले वीक डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट भी आई है बावजूद इसके ‘अवतार 2’ का कलेक्शन काफी बेहतर है. कमाई की बात करें तो  फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40.3 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि तीसरे दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा 46 करोड़ रहा. फिल्म ने चौथे दिन 18.6 करोड़ का कलेक्शन किया है. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ के मंगलवार को 16.5 करोड़ का बिजनेस किया. अब फिल्म के बुधवार यानी छठे दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 15.25  करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का कुल कलेक्शन अब 179.30 करोड़ रुपये हो गया है.

'अवतार 2' जल्द 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के नजदीक
‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ को भारत में 3800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है. फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है. इसी के साथ फिल्म की कमाई का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है. इस वीकेंड तक फिल्म के 200 करोड़ के  क्लब में शामिल होने की पूरी उम्मीद है. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में ‘ब्रह्मास्त्र’ को पीछे छोड़ दिया था.  बता दें कि 'अवतार 2' की लागत 250 मिलियन डॉलर्स यानी 2000 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें:-Harman Baweja Become Father: पापा बने 'लव स्टोरी 2050' फेम एक्टर हरमन बावेजा...पत्नी शाशा ने दिया बेटे को जन्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार होंगे विलेन! अजय देवगन के साथ निभाएंगे दुश्मनी
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार होंगे विलेन! अजय देवगन के साथ निभाएंगे दुश्मनी
आकांक्षा रंजन ने करवाई एग फ्रीजिंग, शेयर किया एक्सपीरियंस, बोलीं- 'आखिरी दो वीक बहुत मुश्किल थे'
आकांक्षा रंजन ने करवाई एग फ्रीजिंग, शेयर किया एक्सपीरियंस, बोलीं- 'आखिरी दो वीक बहुत मुश्किल थे'
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर श्रेया घोषाल का बयान, बोलीं- 'महिलाओं को मौका नहीं मिल रहा'
इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर श्रेया घोषाल का बयान, बोलीं- 'महिलाओं को मौका नहीं मिल रहा'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget