एक्सप्लोरर

Bollywood Actor: पहले दुनिया का बोझ उठाया, फिर करने लगे कंडक्टरी, क्या आप जानते हैं विश्व सुंदरी से रोमांस करने वाले इस सुपरस्टार का नाम?

Jailer Actor: सिनेमा की दुनिया में नाम कमाना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने वह मुकाम हासिल किया, जिसके लिए हर कोई तरसता है. आइए आपको उनसे रूबरू कराते हैं.

Jailer Actor Rajinikanth: उनका अंदाज इतना अलहदा है कि आज के जमाने के अभिनेता उन्हें कॉपी करके अपना करियर बनाते हैं. वह इतने जलवा आफरोज हैं कि लोगों के हिसाब से गूगल भी उनके नाम की कसमें खाता है. हालांकि, एक दौर ऐसा भी रहा, जब वक्त उनका इस कदर मुरीद नहीं था. वह ऐसा जमाना था, जब वह पूरी दुनिया का बोझ उठाते थे. फिर ऐसा भी मौका आया, जब उन्होंने तमाम लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया. क्या आप इस एक्टर का नाम जानते हैं, अगर नहीं तो पूरी खबर पढ़ लीजिए और उनका नाम जान लीजिए. 

बचपन में छिन गया था मां का दामन

आज की कहानी के हमारे हीरो की जिंदगी में दुख-दर्द की एंट्री बचपन में ही हो गई थी. जब वह महज चार साल के थे, उस वक्त ही उनकी मां इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं. अपने सभी भाई-बहनों में सबसे छोटे हमारे हीरो ने बचपन से ही आर्थिक तंगी का सामना किया. हालात इतने ज्यादा खराब थे कि वह बेहद कम उम्र में ही दुनिया का बोझ उठाने लगे थे. इसका मतलब यह है कि वह कुली का काम करने लगे थे.

फिर दुनिया को दिखाया रास्ता

कुली का काम करके वह हमारा हीरो अपने घर की दिक्कतों को दूर नहीं कर पाया. ऐसे में उन्होंने बस कंडक्टर का काम शुरू कर दिया और दुनिया को उनकी मंजिल का रास्ता दिखाने लगे. इस सफर में उन्हें एक साथी ऐसा भी मिला, जिसने उनकी जिंदगी को नए मोड़ पर पहुंचा दिया. हुआ यूं था कि हमारे हीरो का एक दोस्त उनके पीछे पड़ गया. उसके बार-बार कहने पर हमारे हीरो ने एक्टिंग का कोर्स शुरू कर दिया. कोर्स के बाद वह फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाने लगे. 

फिर बनाने लगे रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमारे हीरो ने फिल्मों में काम तो शुरू कर दिया था, लेकिन कामयाबी उनसे उनके सपनों की तरह दूरी बनाए हुए थी. इसके बाद साल 1978 आया. दुनिया के लिए वह बिल्ला बनकर सामने आए और हर किसी के सिर पर सवार हो गए. फिर वह कभी बाशा बने तो कभी शिवाजी, बस वह ऐसे सुपरस्टार बन गए, जिसने सभी रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए. 

मिस वर्ल्ड संग कर चुके रोमांस

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमारे हीरो को उनके सांवले रंग की वजह से एक लड़की ने रिजेक्ट कर दिया था. फिर एक वक्त ऐसा भी आया, जब दुनिया की तमाम हसीनाएं उनके संग अपना नाम जोड़ने के लिए तड़पने लगीं. इसके बाद हालात इस कदर उनके मुनासिब होते चले गए कि वह तो मिस वर्ल्ड के साथ भी रोमांस कर चुके हैं. 

बताएं कौन है हमारा आज का हीरो?

इतनी सारी बातें और रिकॉर्ड्स के बारे में जानने के बाद यकीनन आप हमारे आज के हीरो को पहचान ही गए होंगे. अगर नहीं पहचान पाए हैं तो भी परेशान होने की कतई जरूरत नहीं है. वह कोई और नहीं बल्कि जेलर से पूरी दुनिया को धुआं-धुआं करने वाले रजनीकांत हैं, जिनकी अदाकारी का जादू इस वक्त हर किसी के सिर पर चढ़कर बोल रहा है. साउथ में थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत ऐसे अभिनेता बन चुके हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि उनके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है.

बेटी के स्कूल जाने से लेकर 5 महीने बाद इंडियन फूड खाने तक, शादी के बाद ऐसे अपने दिन बिता रहीं Dalljiet Kaur

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, सुबह 10 बजे तक कमा डाले 1 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, सुबह 10 बजे तक कमा डाले 1 करोड़
उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' की धीमी शुरुआत, इमरान की 'आवारापन 2' ने रिलीज होते ही मचा डाला धमाल
LIVE: 'बंटवारा 1947' की धीमी शुरुआत, 'आवारापन 2' ने रिलीज होते ही मचाया तहलका
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग! अमाल मलिक बोले- 'शोज बढ़ाने पड़ जाएंगे'
'आवारापन 2' की बंपर ओपनिंग की उम्मीद, अमाल मलिक बोले- 'शोज बढ़ाने पड़ जाएंगे'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget