एक्सप्लोरर

रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

'जेलर 2' रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है.

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म 'जेलर 2' से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. फिल्म एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमा रही है. आइए नजर डालते हैं फिल्म ने कितनी एडवांस बुकिंग कर ली है.

सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' ने मंगलवार 6 बजे तक 4 दिनों की एडवांस बुकिंग में ओवरऑल 43.01 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं बिना ब्लॉक सीट के फिल्म ने 37.41 करोड़ कमा लिए हैं. 

'जेलर 2' ओपनिंग डे कलेक्शन

फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 24.57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 11.76 लाख टिकट बेच दिए हैं और फिल्म को 10,609 शोज मिल गए हैं.  फिल्म को 35 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. 649 शोज हाउसफुल हैं.

तमिलनाडु में फिल्म सबसे ज्यादा कमा रही है. फिल्म ने तमिलनाडु में 10.60 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं कर्नाटक पर 5.54 करोड़ का बिजनेस किया. केरल में फिल्म ने 4.87 करोड़, तेलंगाना में 1.80 करोड़ आंध्रप्रदेश में फिल्म ने 1.10 करोड़ कमाए. दिल्ली में फिल्म ने अभी 6.90 लाख कमाए हैं.

इसी के साथ फिल्म ने ओपनिंग डे की कमाई के मामले में 10 बड़ी फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ दिया है.

जेलर 2 ने इन फिल्मों को पछाड़ा

फिल्म इरुमुड़ी ने 24.4 करोड़, भूत बंगला ने 23.6 करोड़, धमाल 4 ने 21.2 करोड़, द ओडिसी ने 20.8 करोड़, आडु 3 ने 17.8 करोड़, अल्फा ने 16.9 करोड़, Bethlehem Kudumba Unit ने15.8 करोड़, डकैत ने 13.7 करोड़, राजा शिवाजी ने 13.5 करोड़ और खलिफा 13.4 करोड़ कमाए. जेलर 2 ने इन सभी फिल्मों को पछाड़ दिया. 

'जेलर 2' की रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं और जिस हिसाब से फिल्म कमाई कर रही है, फिल्म ओपनिंग डे में 2026 की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में एंट्री ले सकती है. अब देखना होगा कि फिल्म पहले दिन कैसा परफॉर्म करती है. फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में रजनीकांत, मोहनलाल, विद्या बालन, मिरना मेनन, योगी बाबू, विनायकन, शिवा राजकुमार जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे.

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget