एक्सप्लोरर

'मैं तुम्हारी पत्नी से शादी करना चाहता हूं', शादीशुदा महिला के लिए Jagjit Singh ने तोड़े थे सारे बंधन, पति से ही मांग लिया था हाथ

Jagjit Singh Death Anniversary: जगजीत सिंह और चित्रा सिंह की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. जगजीत ने चित्रा के पति से उनका हाथ मांगा था.

Jagjit Singh Death Anniversary: गजल को महफिलों से उठाकर लोगों के ड्राइंग रूम तक पहुंचाने वाले लीजेंड सिंगर जगजीत सिंह अपने असल जिंदगी में भी एक बिंदास शख्स थे. पंजाब से आने वाले जगजीत ने गायकी के साथ-साथ अपनी जिंदगी में भी निजी फैसलों में कई सारे सामाजिक बंधन तोड़े, कई रीति-रिवाज से परे जाकर अपनी जिंदगी जी. कई बार उन्हें इसका आनंद मिला तो कई बार गमों ने उनका दिल भी तोड़ा लेकिन असल मायने में उन्होंने अपनी जिंदगी शर्तों पर जी.

उन्होंने सिंगर चित्रा सिंह से शादी की थी जो पहले से ही शादीशुदा थीं. प्यार से शादी तक पहुंचने के बीच उन्होंने कई उतार चढ़ाव, मुश्किलें झेलीं पर उनका प्यार अडिग रहा. 

प्रेम गीत में प्यार का अहसास
प्रेम गीत के लिए जगजीत सिंह ने गाना गाया था- न उमर की सीमा हो, न जनम का हो बंधन जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन ये सिर्फ एक गीत की पंक्तियां नहीं ब्लकि जगजीत सिंह के जीवन के कई मायने भी इसमें समाए हुए हैं. जिस वक्त चित्रा से जगजीत को प्यार हुआ उस वक्त वो शादीशुदा थीं. किसी की पत्नी थीं, एक बच्चे की मां थीं. 

ऐसी थी दोनों की पहली मुलाकात
चित्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली मुलाकात जगजीत सिंह से एक स्टूडियो में जिंगल गाने के लिए हुई थी. जगजीत की आवाज सुनने के बाद उन्होंने उनके साथ गाने से मना भी कर दिया था. इस दौरान 1968 में चित्रा अपनी शादी में मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. उन्होंने अपने पति देबो प्रसाद को छोड़ने का मन बना लिया था और आगे चलकर बेटी मोनिका की कस्टडी भी ली.

वहीं, चित्रा की सिंगिंग से लेकर उनकी पर्सनैलिटी से जगजीत को प्यार हो गया और उन्होंने प्रपोज भी कर दिया था, लेकिन चित्रा ने मना कर दिया था. चित्रा से बेइंतहा मोहब्बत करने वाले जगजीत ने फिर फैसला लिया कि वह अपने प्यार का इजहार चित्रा के पति के सामने करेंगे. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक जगजीत ने चित्रा के पति से पूछा था- मैं आपकी पत्नी से शादी करना चाहता हूं.

दोनों ने 1969 में शादी कर ली और बेटे विवेक को जन्म दिया. इस जोड़े के परिवार वालों ने कभी इस शादी को स्वीकर नहीं किया. एक दिलचस्प बात ये है कि चित्रा जगजीत को प्यार से पापा कहती थीं और जगजीत उन्हें मम्मी. 

बेटे की मौत के बाद टूट गए 
दोनों की जिंदगी में सबकुछ अच्छा चल रहा था जब जुलाई 1990 में बुरी खबर आई. एक कार एक्सीडेंट में उनके बेटे विवेक की मौत हो गई थी. 21 साल की उम्र में ही विवेक के जाने के बाद परिवार हिल गया. इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक संगीत से दूरी बना ली. चित्रा ने तो उसके बाद गाना ही छोड़ दिया. उन्होंने कई सालों बाद एक इंटरव्यू में कहा था- मेरा गला तो अपने आप बंद हो गया था. 

सितंबर 2011 में जगजीत सिंह को ब्रेन हैमरेज हुआ था. कई दिनों तक उनका अस्पताल में इलाज चला लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और 10 अक्टूबर 2011 को वो दुनिया से चले गए. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: माता-पिता की मौत के बाद काफी डिप्रेशन में चली गई थीं शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस का बिग बॉस 18 में छलका दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जन नायकन' की रिलीज डेट अनाउंस, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे थलपित विजय
'जन नायकन' की रिलीज डेट अनाउंस, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे थलपित विजय
Evil Dead Burn Box Office Day 5: 'धमाल 4' के आगे इस हॉरर फिल्म की दहशत से कांपा बॉक्स ऑफिस, पांच दिन में कमा डाले करोड़ों
'धमाल 4' के आगे इस हॉरर फिल्म की दहशत से कांपा बॉक्स ऑफिस, पांच दिन में कमा डाले करोड़ों
Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 84 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 84 करोड़ के हुई पार
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की फिल्म ने 5वें दिन अक्षय कुमार की दो फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'धमाल 4' ने ने 5वें दिन अक्षय कुमार की दो फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget