एक्सप्लोरर

68 की उम्र में भी फिटनेस और एक्शन से भरपूर हैं जैकी श्रॉफ, बोले- मन आज भी 19 का है

Jackie Shroff Hunter 2 Trailer Launch: जैकी श्रॉफ ने हाल ही में फिल्म हंटर 2 के ट्रेलर इवेंट लॉन्च के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म में एक्शन सीन्स के दौरान लगी चोटों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ 68 साल की उम्र में खुद को जवान समझते हैं. उन्होंने वेब सीरीज 'हंटर 2 : टूटेगा नहीं, तोड़ेगा' में एक्शन सीन्स किए, जिस पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह पहले से मजबूत हो गए हैं.

शुक्रवार को सीरीज हंटर 2: टूटेगा नहीं, तोड़ेगा' के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में जैकी शामिल हुए थे. इस मौके पर अभिनेता ने एक्शन सीन करने के अनुभव के बारे में बताया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

एक्शन सीन में आई चोटों के बाद भी नहीं रुके जैकी

अभिनेता ने कहा, "एक्शन के दौरान मेरे हाथ और पैर फ्रेक्चर हो गए थे, साथ ही कई चोटें भी आई थी. लेकिन भगवान की कृपा से मैं और भी मजबूत हो गया हूं. मेरा मन मुझे 19 साल का लगता है और शरीर अभी भी जवान महसूस कराता है."

उन्होंने इस सीरीज के दौरान एक्शन सीक्वेंस का जिक्र करते हुए याद किया कैसे एक बार एक्शन करते हुए सुनील शेट्टी को चोट आई थी. उन्होंने बताया कि सुनील की पसलियों पर किसी ने गलती से लकड़ी का एक टुकड़ा असली में मार दिया था.

अभिनेता ने कहा, "मेरे टखने में भी चोट लगी थी और बाएं हाथ की मांसपेशी फट गई थी. लेकिन ये सब हमारे काम का एक हिस्सा था. एक्शन एक ऐसी चीज है जो हमें फिट रखता है."

फिटनेस और परिवार की देख-रेख करने की दी सलाह

जैकी ने फिटनेस पर जोर देते हुए कहा कि आजकल हम सब "अपने फोन में इतने व्यस्त हो गए हैं कि हमारी हड्डियां अकड़ गई हैं. हमें अपनी सेहत के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों, जैसे माता-पिता और करीबियों का भी ध्यान रखना चाहिए. मैंने इस सीरीज में बहुत कम एक्शन सीन किए हैं, लेकिन सुनील शेट्टी ने मुझसे भी ज्यादा एक्शन किए हैं."

सीरीज में जैकी और सुनील के साथ,अनुषा दांडेकर, बरखा बिष्ट, अनंग देसाई, प्रमोद पाठक और मजेल व्यास भी हैं.

प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा के निर्देशन में बनी 'हंटर 2' अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 24 जुलाई, 2025 से रिलीज होगी. इस सीरीज का पहला सीजन साल 2023 में आया था. इसमें जैकी श्रॉफ ने कैमियो रोल अदा किया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)

फिल्म तन्वी द ग्रेट भी हुई रिलीज

जैकी श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' शनिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, शुभांगी दत्त, इयान ग्लेन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी और नासर जैसे कलाकार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 8 बजे तक 44 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget