एक्सप्लोरर

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप पर Jackie Shroff बोले- वे तो एक दूसरे के साथ...

Tiger Shroff Disha Patani Breakup: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की तेज अटकलों के बीच जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff ) का बड़ा बयान सामने आया है. उन्‍होंने इस पर खुलकर बात की है.

Jackie Shroff On Tiger Shroff Disha Patani Breakup: वैसे तो बॉलीवुड में रिश्‍तों का समीकरण बनता-बिगड़ता रहता है, मगर कुछ रिश्‍ते ऐसे होते हें जिनके टूटने से सिर्फ दो दिल नहीं बल्कि लाखों दिल टूट जाते हैं. बॉलीवुड के क्‍यूट कपल्‍स में से एक टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) के ब्रेकअप की अटकलों से उनके चाहने वालों का भी इस वक्‍त यही हाल है.

बॉलीवुड गलियारों में जोर-शोर से चर्चा है कि पिछले छह सालों से चल रहे टाइगर और दिशा के रिलेशनशिप का ‘द एंड’ हो गया है. रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि पिछले साल दोनों के बीच काफी कुछ अच्‍छा नहीं रहा और फाइनली दोनों ने अपने रास्‍ते अलग करने का फैसला कर लिया.

टाइगर-दिशा के ब्रेकअप पर जैकी श्रॉफ ने दिया ये बयान

टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की अटकलों के बीच जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff ) का बयान सामने आया है. वह हमेशा दिशा के बारे में एक परिवार की तरह बातें करते रहे हैं. बॉम्‍बे टाइम्‍स से बातचीत में जैकी ने कहा, ‘वे हमेशा दोस्‍त रहे हैं और अब भी दोस्‍त हैं. मैंने उन दोनों को एक साथ बाहर जाते देखा है. मैं अपने बेटे की लव लाइफ को ट्रैक नहीं कर सकता. मगर मुझे लगता है कि वे गहरे दोस्‍त हैं. वे काम के अलावा भी साथ में समय बिताते हैं.’’

यह उनकी पर्सनल लाइफ

जैकी ने यह भी कहा कि यह उनकी पर्सनल लाइफ है और उनका फैसला है कि आगे कैसे जाना है. उन्‍होंने कहा, ‘’देखिए, ये उनके ऊपर है कि उन्‍हें साथ रहना है या नहीं. वे एक दूसरे के लायक है या नहीं. ये उनकी लव स्‍टोरी है जैसे मेरी और मेरी वाइफ (आयशा) की लव स्‍टोरी है. हम दोनों की दिशा से अच्‍छी जमती है और जैसा कि मैंने कहा, वे एक साथ खुश हैं. वे मिलते हैं, बातें करते हैं.''

आपको बता दें कि रिपोर्टों में टाइगर (Tiger Shroff) के एक दोस्‍त के हवाले से ब्रेकअप की खबर को सच बताया जा रहा हैै. दोस्‍त के मुताबिक, ब्रेकअप से टाइगर ने अपने काम पर कोई असर नहीं आने दिया है. वह पहले की तरह अपने काम को लेकर पूरी तरह फोकस्‍ड दिखाई दे रहे हैं. इस वक्‍त वह लंदन में अपनी फिल्‍म की शूटिंग में बिजी हैं. वहीं दिशा (Disha Patani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'एक विलेन रिटर्न्‍स' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. उनकी यह फिल्‍म 29 जुलाई को रिलीज हो रही है. 

यह भी पढ़ें: Do Baaraa Trailer: हॉरर-मर्डर, सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर Taapsee Pannu की फिल्म का ट्रेलर देख भन्‍ना जाएगा आपका दिमाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget