एक्सप्लोरर

ईशान खट्ट को अंमिताभ बच्चन की वजह से स्कूल में मिला था दाखिला, एक्टर ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Ishaan Khatter On Amitabh Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की वजह से स्कूल में दाखिला मिला था.

Amitabh Bachchan Enrolled Ishaan Khatter In School: बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्होंने खूब सुर्खियों बटोरी. आम आदमी से लेकर बॉलीवुड के सितारों तक ने बिग बी को अपने-अपने अंदाज़ में शुभकामनाएं दी. किसी स्टार ने उनके साथ फोटो शेयर की तो किसी ने वीडियो. साथ ही कई एक्टर्स ने अमिताभ के साथ अपने पुराने पलों को भी साझा किया.

इसी बीच अब शाहिद कपूर के भाई और एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे मालूम होता है कि अमिताभ बच्चन सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि वो दिल से भी शहंशाह हैं. हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत में ईशान खट्टर ने बताया है कि जब वो छोटे थे तो उन्हें अमिताभ बच्चन की वजह से स्कूल में एडमिशन मिला था.

अमिताभ बच्चन गए थे स्कूल

ईशान ने कहा, “बहुत सारे लोग इस बात को नहीं जानते, लेकिन मेरे एक्टर बनने से पहले ही उन्होंने मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया है था. उनकी वजह से ही मुझे स्कूल में दाखिला मिला था. उन दिनों मेरी मां (नीलिमा अज़ीम) उनके साथ काम कर रही थीं. वहीं उस स्कूल में एडमिशन लेना बहुत ही मुश्किल था और बच्चन जी ने खुद स्कूल के अधिकारियों और प्रिंसिपल से जाकर मुलाकात की थी. इस बारे में मुझे बहुत ही बाद में बड़े होने के बाद मालूम पड़ा. और उन्होंने ऐसा सिर्फ इसलिए किया ताकि एक बच्चा अच्छी शिक्षा हासिल कर सके.”

अमिताभ बच्चन से बहुत कुछ सीखा है

आगे ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को एक आइकन बताया और कहा कि उनके पास बिग बी के लिए सिर्फ सम्मान और प्रशंसा है. उन्होंने उनको देखकर बहुत कुछ सीखा है. गौरतलब है कि ईशान खट्टर ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए भी इस किस्से को साझा किया था.

यह भी पढ़ें-

कपिल शर्मा ने परिणिति से मांगी रोमांस की ट्रेनिंग...हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए सभी कलाकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार
'मेरा व्हाट्सऐप नंबर लीक हो गया था...', 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली थीं धमकियां
'मेरा व्हाट्सऐप नंबर लीक हो गया था...', 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली थीं धमकियां
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने पहले दी दिन वसूला 70% बजट, जानें- हिट होने से कितनी दूर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का गदर, पहले दी दिन वसूला 70% बजट
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget