एक्सप्लोरर

दोस्ताना के 40 साल: जब एक टेक में जबरदस्त शॉट देने वाले शत्रुघ्न को बिग बी ने लगा लिया था गले

कम ही लोग जानते हैं कि 1980 की सुपरहिट फिल्म 'दोस्ताना' में रवि कपूर के किरदार के लिए शत्रुघ्न सिन्हा पहली पसंद नहीं थे. उनसे पहले विनोद खन्ना को इस रोल में कास्ट किया जाना था लेकिन डायरेक्टर राज खोसला को विनोद खन्ना के लिए यह किरदार जमा नहीं और उन्होंने शत्रुघ्न को मौका दिया.

17 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा स्टारर 'दोस्ताना' की रिलीज को 40 साल पूरे हो गए हैं. यह फिल्म कई मायनों में खास है क्योंकि डायरेक्टर राज खोसला की इस अंतिम सुपरहिट फिल्म के प्रोड्यूसर यश जौहर थे. इसी फिल्म के जरिए उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस की स्थापना की थी जिसे अब उनके बेटे करण जौहर चलाते हैं.

यश जौहर इस फिल्म के डायरेक्टर के तौर पर देव आनंद के भाई विजय आनंद को लेना चाहते थे लेकिन उनके अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी होने के चलते राज खोसला को डायरेक्टर चुन लिया गया. इसी तरह शत्रुघ्न के किरदार के लिए विनोद खन्ना पहली पसंद थे लेकिन जब राज खोसला ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्हें वकील का किरदार विनोद खन्ना के स्टारडम के हिसाब ठीक नहीं लगा. उन्होंने इस बारे में यश जौहर से चर्चा की तो उन्होंने पूछा कि विनोद की जगह और किस एक्टर को कास्ट कर सकते हैं तो राज ने शत्रुघ्न सिन्हा का नाम सुझा दिया. यश जौहर मान गए और इस तरह फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा की एंट्री हुई और उन्होंने अपनी दमदार परफॉरमेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया.

दोस्ताना के 40 साल: जब एक टेक में जबरदस्त शॉट देने वाले शत्रुघ्न को बिग बी ने लगा लिया था गले

एक टेक में ओके किया था सीन

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शत्रुघ्न के मेकअप मैन प्रसाद का निधन हो गया था. अंतिम संस्कार करने के बाद गमगीन शत्रुघ्न ने शूटिंग से कुछ दिनों का ब्रेक ले लिया था.ऐसे में महबूब स्टूडियो में लगा इस फिल्म का सेट जब हटाने की डेट नजदीक आ गई तो यश जौहर ने उन्हें कॉल करके पूछा कि क्या वह शूटिंग पर आ सकते हैं क्योंकि शूटिंग के लिए अमिताभ की डेट भी खत्म होने पर थी. अगले दिन शत्रुघ्न शूटिंग खत्म होने से आधा घंटे पहले सेट पर पहुंचे. 10 मिनट में कॉस्टयूम पहने और डायरेक्टर राज से कहा कि चलिए टेक करते हैं. सबसे अहम सीन की लाइनें वह घर से याद करके आए थे. उन्होंने एक टेक में शॉट ओके किया और सेट पर तालियां बज उठीं. शत्रुघ्न ने सीन का एक और टेक देना चाहा लेकिन अमिताभ ने उन्हें गले लगाकर रोक लिया और कहा अब बस करो, यह सीन इससे बेहतर नहीं हो पाएगा.

फिल्म के इंटरवल से ठीक पहले वाले सीन का किस्सा भी जोरदार है. ये सीन एंग्री यंग मैन के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन के करियर का इकलौता सीन है जिसमें उन्हें कोई दूसरा हीरो थप्पड़ मारता है लेकिन वह पलटकर उसपर हाथ नहीं उठा पाते.

कमाई में चौथे नंबर पर थी फिल्म

1980 में कमाई के मामले में दोस्ताना बॉक्स ऑफिस पर चौथे नंबर पर रही थी. पहले नंबर पर फिरोज खान की 'कुर्बानी' थी. दूसरे नंबर पर 'आशा' और तीसरे नंबर पर 'राम-बलराम' रही थी. 'दोस्ताना' की मेकिंग का एक किस्सा और भी मशहूर है. रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जाता है कि मेकिंग के दौरान महेश भट्ट अमिताभ बच्चन से मिलने आए थे. उन्होंने बिग बी से गुजारिश की थी कि वो अपनी फ्रेंड परवीन बाबी से एक बार मिल लें लेकिन बीमार परवीन की तबियत कुछ ठीक हो जाए. दरअसल, शिजोफ्रेनिया से पीड़ित परवीन अमिताभ का नाम लेकर जोर-जोर से रोने लगती थीं. बाद में उन्होंने यह भी आरोप लगाए थे कि अमिताभ उन्हें जान से मारना चाहते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget