एक्सप्लोरर

Pulwama Attack के बाद पाकिस्तानी कलाकारों संग काम करने वालों पर प्रतिबंध लगाएगा FWICE

Pulwama Terror Attack: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉईज के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने जानकारी दी है कि एफडब्ल्यूआईसीई पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की जिद करने वाले फिल्म निर्माताओं पर प्रतिबंध लगाएगा.

Pulwama Terror Attack: 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों की घटना ने पूरे देश में आक्रोश पनप आया है. ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री भी हर संभव तरीके से अपना गुस्सा जाहिर कर रही है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉईज (एफडब्ल्यूआईसीई) के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने कहा कि एफडब्ल्यूआईसीई ने जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आवाह्न करने का निर्णय लिया है.

Pulwama Attack में शहीद हुए जवानों के लिए रणवीर सिंह ने अवॉर्ड इवेंट में किया दो मिनट का मौन, ये रहा VIDEO

पंडित ने कहा, "एफडब्ल्यूआईसीई पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की जिद करने वाले फिल्म निर्माताओं पर प्रतिबंध लगाएगा. हम इसकी आधिकारिक घोषणा कर रहे हैं. सीमापार से हमारे देश पर बार-बार हमले होने के बावजूद पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की जिद करने वाली संगीत कंपनियों को शर्म आनी चाहिए. चूंकि उन्हें कोई शर्म नहीं है तो हमें उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर करना होगा."

Pulwama Attack पर विक्की कौशल का गुस्सा, बोले- ना भूलेंगे ना माफ करेंगे, यहां देखिए Video

पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा भारत पर हमला करने के बाद हर बार बॉलीवुड ने पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करने की कसम खाई है. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के लोग अपने शब्दों पर बहुत ज्यादा समय तक नहीं टिक पाते.

14 फरवरी को हुए हमले के बाद पंडित जम्मू में थे. वहां का दृश्य देखकर वे बेहद परेशान हो गए.

Pulwama Attack में शहीदों के परिवारों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, बताया ऐसे करें दान

अशोक पंडित ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर के बाहर से हम जितने नुकसान का अंदाजा लगा सकते हैं, नुकसान उससे कई गुना ज्यादा है. इसकी भरपाई में सालों लगेंगे. एक व्यक्ति इतना ज्यादा आरडीएक्स लेकर जम्मू एवं कश्मीर में छिपकर कैसे आ सकता है? ऐसे समय में जब आतंकवादी हमले इतने ज्यादा हो गए हैं तब यह सोचना मुश्किल है कि हमारे मनोरंजन उद्योग में कुछ लोग कलाकारों के लिए पाकिस्तान की तरफ देख रहे हैं."

शहीदों के परिवार वालों को मिला सलमान खान का साथ, ‘BharatKeVeer’ फंड के ज़रिए की मदद

उन्होंने आगे कहा, "किस तरह की असुरक्षा उन्हें इस स्वार्थ के लिए प्रेरित करेगी? जो भी हो, अब इसे रुकना होगा."

एफडब्ल्यूआईसीई और फिल्म तथा टीवी उद्योग के उसके 24 संघों ने शहीदों और उनके परिजनों के सम्मान में रविवार को दोपहर दो बजे से चार बजे तक यहां फिल्म सिटी दरवाजे से एकजुटता मार्ग निकाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी
'रामायणम' ने तोड़ा 'आवारापन 2' का रिकॉर्ड, बनी प्री-सेल्स में 5वीं सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म
'रामायणम' ने तोड़ा 'आवारापन 2' का रिकॉर्ड, बनी प्री-सेल्स में 5वीं सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget