एक्सप्लोरर
वायरल वीडियो को लेकर इंदर के वकील का दावा, मौत से पहले करते थे आत्महत्या की बात
बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार की मौत का मामला अब और पेचीदा होता जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल इंदर कुमार की वीडियो ने इस गुत्थी को और भी उलझा कर रख दिया है. जहां इस वायरल वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहें हैं अब इसी बीच इंदर कुमार के वकील का एक बयान सामने आया है.

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार की मौत का मामला अब और पेचीदा होता जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल इंदर कुमार की वीडियो ने इस गुत्थी को और भी उलझा कर रख दिया है. जहां इस वायरल वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहें हैं अब इसी बीच इंदर कुमार के वकील का एक बयान सामने आया है. इंदर कुमार के वकील अशोक सरावगी ने इस मामले पर बात करते हुए इस ओर इशारा किया है कि ये वीडियो किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि असली वीडियो है. वकील अशोक सरावगी ने एबीपी न्यूज से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि इंदर कई बार उनसे आत्महत्या की बातें किया करते थे और उन्होंने इसकी कोशिश भी की थी. अशोक सरावगी ने कहा, ''इंदर रेप के इल्ज़ाम से काफी परेशान थे. वो इतने व्यथित रहते थे कि मुझसे आत्महत्या करने की बातें करते थे.'' ये भी पढ़ें : क्या इंदर कुमार ने सच में किया था सुसाइड? वायरल हो रहे वीडियो से उठे सवाल अशोक ने ये भी दावा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो इंदर ने ख़ुद बनाया था, जिसे फ़िल्म में बाद में इस्तेमाल किया गया है. वकील ने बताया कि इंदर की पत्नी की इजाजत के बाद ही ये पूरी क्लिप फ़िल्म में इस्तेमाल की गई है. हालांकि अभी तक इस वीडियो को लेकर इंदर कुमार के परिजनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ये वीडियो हो रहा है वायरल बताया जा रहा है कि ये वीडियो इंदर के मरने से ठीक पहले का है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई कहा जा रहा है कि इंदर कुमार ने आत्महत्या की है. इस वीडियो में इंदर कुमार कहते दिख रहे हैं, ''सुसाइड करना चाहता हूं. जा रहा हूं बहुत दूर. इसका दोष मैं किसे दूं? या ना दूं. एक्टर बनने आया था. सिक्स पैक बनाए. मेरी अय्याशियों ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा. मुझे मुझसे छीन लिया. मुझसे कुछ सीख सकते हो तो सीखो. अगर तुम नहीं सीखे तो कल मेरी जगह तुम्हारे हाथ में भी मोबाइल होगा. तुम भी कल मौत को लेकर मैसेज छोड़ रहे होगे.'' इसके बाद इंदर अपनी मां और परिवार को याद करते हुए भी कुछ इमोशनल बाते कहते दिख रहे हैं.
और पढ़ें
Source: IOCL























