एक्सप्लोरर

सुनसान इलाके में शौच के विचार से भी भूमि को लगता है डर, कहा- जान का रिस्क नहीं ले सकती

खुले में शौच के खिलाफ बनी फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेमकथा' की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि खुले व सुनसान इलाके में शौच करने की बात सोचने भर से उन्हें डर लगता है.

नई दिल्ली: खुले में शौच के खिलाफ बनी फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेमकथा' की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि खुले व सुनसान इलाके में शौच करने की बात सोचने भर से उन्हें डर लगता है. इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया था. अभिनेत्री वास्तविक जीवन में भी खुले में शौच के खिलाफ हैं. भूमि के मुताबिक, भारत में स्वच्छता संकट से सबसे ज्यादा महिलाएं जूझ रही हैं. भूमि ने बताया, "मुझे सटीक आंकड़ा नहीं पता, लेकिन ऐसी रिपोर्ट्स हैं जो दिखाती हैं कि जिन इलाकों में शौचालय व स्वच्छता संबंधी सुविधाएं नदारद हैं, वहां महिलाएं शौच जाने के लिए अंधेरा होने का इंतजार करती हैं या फिर सुनसाने इलाके में जाती हैं, जिसके चलते दुष्कर्म या छेड़छाड़ की घटनाएं देखने को मिलती हैं." उन्होंने कहा, "मैं बीच सुनसान इलाके में कपड़े उठाकर शौच करने की कल्पना भी नहीं कर सकती. इससे मुझे डर लगता है. मेरा जीवन खतरे में पड़ सकता है, क्योंकि कुछ भी हो सकता है. लेकिन, गांव-देहात में ऐसी हजारों महिलाएं हैं जो लंबे अरसे से ये सब कर रही हैं. जरा कल्पना कीजिए कि वे किस तरह का खतरा मोल ले रही हैं. यह हैरान कर देने वाली बात है."
फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' की अभिनेत्री सार्वजनिक शौचालयों के इस्तेमाल पर शुल्क वसूलने की अवधारणा के भी खिलाफ हैं. अभिनेत्री ने कहा कि शौचालयों के इस्तेमाल पर लोगों से शुल्क वसूलना उनकी समझ के परे है. सार्वजनिक जगहों पर शौचालयों का इस्तेमाल निशुल्क कर देना चाहिए. यह हर नागरिक का मूलभूत अधिकार है. भूमि (29) ने कहा कि 'टॉयलेट : एक प्रेमकथा' से काफी बदलाव देखने को मिला है. जब उन्होंने पटकथा पढ़ी थी तो यह जानकर हैरान रह गई थी कि भारत में 58 फीसदी लोग खुले में शौच करते हैं, लेकिन फिल्म रिलीज होने और कई स्वच्छता अभियानों की बदौलत इसमें गिरावट देखने को मिली है. भूमि का मानना है कि जब तक देश के लोग स्वच्छता के प्रति संजीदा नहीं होंगे, तब तक हमारे देश में स्वच्छता में कमी जैसी समस्या हल नहीं हो सकती.

Happy Sunday from Jaya ???????? #1yearoftoiletekpremkatha #sunday #hello

A post shared by Bhumi Pednekar (@psbhumi) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget