एक्सप्लोरर

Sushant Singh Rajput Death Timeline: सुशांत सिंह डेथ केस में अब तक, कब क्या हुआ, जानें पूरी टाइमलाइन

सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसी फिल्म हस्ती थे जिन्होंने बॉलीवुड में ना सिर्फ अपना नाम सितारों की फेहरिस्त में लिखवाया बल्कि फैन्स के दिलों में भी खास जगह बनाई.

14 जून 2020 को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित घर से मिला था. इस खबर ने पूरे बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी. वहीं सुशांत की मौत के बाद से ही लगातार जारी जांच पड़ताल के बावजूद अभी तक सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका साफ-साफ खुलासा नहीं हो सका है. आपको बताते हैं कि सुशांत सिंह के निधन के बाद क्या-क्या घटनाएं घटी थीं. 

यहां से शुरू हुआ था पूरा मामला

14 जून 2020- सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके मुंबई के बांद्रा वाले घर में मिला था. सुशांत के हाउस हेल्प ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. कोरोना महामारी की पहली लहर लगातार बढ़ रही थी इसी बीच देश के लोगों को ये दहला देने वाली खबर मिली थी. जिसके बाद सुशांत को पूरे देश से श्रद्धांजलि का दौर शुरू हो गया था. 

15 जून 2020- सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. वहीं इस दौरान एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुशांत की मौत को लेकर कई सवाल उठाए. उन्होंने इसके पीछे साजिश का शक जताया. उन्होंने कहा था कि सुशांत सिंह दिमागी तौर पर काफी मजबूत थे वो खुदकुशी नहीं कर सकते. इस बीच सुशांत के जीजा ओपी सिंह ने इस पूरे मामले की गहराई की जांच करने की मांग की थी. 

16 जून 2020- बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे गहरी साजिश का शक जताया और इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी. 

18 जून 2020- सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया. इससे पहले रिया ने सुशांत से जुड़ी सभी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दी थी. 

19 जून 2020- सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लगातार बहस चली. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा भी लगातार तूल पकड़ता दिखा. फिल्ममेकर करण जौहर, सलमान खान और एकता कपूर को भी सुशांत के फैन्स ने निशाने पर लिया. देश के कई हिस्सों में इसे लेकर प्रोटेस्ट भी देखने को मिले. 

24 जून 2020- सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की गई. इसमें शव पर किसी तरह के स्ट्रगल मार्क्स या फिर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले. 

25 जून 2020- बीजेपी सांसद रूपा गांगुली ने सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच की मांग की थी. 

4 जुलाई 2020- सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने सुशांत की मौत के पीछे के कारणों को जानने के लिए इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की. 

6 जुलाई 2020- मुंबई पुलिस ने मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का बयान दर्ज किया. 

14 जुलाई 2020- एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी हालत बयान की थी. उन्होंने लिखा था कि तुमने हर चीज को खुले दिल के साथ स्वीकार किया. लेकिन अब तुमने मुझे दिखा दिया कि हमारा प्रेम अनंत था. 

16 जुलाई 2020- रिया चक्रवर्ती ने देश के गृह मंत्री अमित शाह से सुशांत केस में सीबीआई जांच की मांग की . 

24 जुलाई 2020- सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई. दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था. 

29 जुलाई 2020- सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में 6 लोगों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया. 

29 जुलाई 2020- केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग लेकर रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की. 

29 जुलाई 2020- बिहार पुलिस जांच के लिए मुबंई पहुंची लेकिन अधिकार क्षेत्र को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस के बीच मतभेद और तनाव देखने को मिला. 

30 जुलाई 2020- प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार पुलिस से सुशांत केस से जुड़े तथ्य इकट्ठा किये और मामले की जांच शुरू की. 

5अगस्त 2020- केंद्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी. 

10 अगस्त 2020- रिया चक्रवर्ती ने सुशांत केस में मीडिया ट्रायल का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. रिया ने कहा कि मीडिया उन्हें कोर्ट के फैसले से पहले ही अपराधी ठहरा रही है. 

19 अगस्त 2020- सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत केस में सीबीआई जांच के आदेश दिए. सीबीआई ने केस की पूरी डिटेल्स इकट्ठा कर केस को टेकओवर कर लिया. 

26 अगस्त 2020- एनसीबी ने ईडी के कहने पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ड्रग्स एंगल को लेकर केस दर्ज किया और इस मामले में जांच शुरू हो गई. 

27 अगस्त 2020- सुशांत के पिता ने कहा कि रिया चक्रवर्ती ने उनके बेटे सुशांत की हत्या की है. 

28 अगस्त 2020- रिया चक्रवर्ती सीबीआई के सामने पेश हुईं. कई घंटों तक लगातार सीबीआई ने रिया से पूछताछ की. 

4 सितंबर 2020- एनसीबी ने ड्रग एंगल को लेकर रिया और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी अरेस्ट कर लिया गया. 

23 सितंबर 2020- एनसीबी ने ड्रग एंगल को लेकर फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के साथ रकुलप्रीत सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया. 

5 अक्टूबर 2020- एम्स दिल्ली के मेडिकल बोर्ड ने सुशांत की मौत के कारणों को लेकर सीबीआई को जांच रिपोर्ट सौंपी. रिपोर्ट में साफ किया गया कि एक्टर ने खुदकुशी की थी. 

8 अक्टूबर 2020- रिया चक्रवर्ती 4 हफ्ते भायखला जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आईं. 

9 नवंबर 2020- एनसीबी ने ड्रग एंगल में एक्टर अर्जुन रामपाल के बांद्रा स्थित आवास पर छापेमारी की. 

28 मई 2021- सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को एनसीबी ने ड्रग एंगल में गिरफ्तार किया. 

सुशांत केस में सीबीआई को अभी भी चार्जशीट फाइल करनी है. 

ये भी पढ़ें-

पापा रणधीर कपूर को लेकर करीना कपूर खान का बड़ा खुलासा, बोलीं- बचपन में नहीं मिला पापा का साथ, कपूर परिवार ने भी नहीं की कोई मदद

SSR Last Post: सुशांत ने मां की याद में किया था आखिरी पोस्ट- आंखों के आंसुओं से धुंधला अतीत भाप बनकर उड़ रहा है...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई के लिए निकली पुलिस
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
Tiger Shroff Firing Case: रैपिडो में काम करता था शूटर ऋतिक? कंपनी ने बयान जारी कर बताया सच
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: रैपिडो में काम करता था शूटर ऋतिक? कंपनी ने बताया सच
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget