एक्सप्लोरर

IN DEPTH: तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले में अब तक क्या हुआ, एक क्लिक में जानें पूरा मामला

बॉलीवुड में अक्सर कभी कास्टिंग काउच तो कभी सेक्सुअल हैरासमेंट के मामले सामने आते हैं. इस बार तनुश्री दत्ता ने 10 साल पहले हुए यौन शोषण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है. तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाए हैं.बीते कुछ दिनों में इस मामले में कब क्या हुआ इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं.

 नई दिल्ली: बॉलीवुड में अक्सर कभी कास्टिंग काउच तो कभी सेक्सुअल हैरासमेंट के मामले सामने आते हैं. इस बार तनुश्री दत्ता ने 10 साल पहले हुए यौन शोषण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है. तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाए हैं.बीते कुछ दिनों में इस मामले में कब क्या हुआ इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं.
  • 25 सितंबर को तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर हुए सेक्सुअल हैरासमेंट को लेकर Zoom टीवी को एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में तनुश्री ने एक्टर नाना पाटेकर , कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्देशक राकेश सारंग और निर्माता सामी सिद्दीकी पर उन्हें हैरास करने का आरोप लगाया.
  • तनुश्री दत्ता के सामने आने और  उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद नाना पाटेकर सामने आए और उन्होंने मिरर नाउ को दिए एक टेलिफोनिक इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि उन पर लगे ये सभी आरोप झूठे हैं. साथ ही वो इस मामले को लेकर क्या कानून एक्शन लिया जा सकता है इस पर विचार करेंगे.
  • नाना पाटेकर ने अपने बयान में कहा,  "हम सेट पर थे और उस वक्त 200 लोग हमारे सामने बैठे हुए थे. मैं क्या कह सकता हूं? मैं देखूंगा कि कानूनी तौर पर क्या हो सकता है. देखते हैं. मीडिया के साथ बात करना भी गलत होगा क्योंकि आप कुछ भी छाप सकते हैं."
  • इस मामले के सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन्स सामने आने लगे. तनुश्री दत्ता की सपोर्ट में सबसे पहले सामने आने वालों में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और एक्टर फरहान अख्तर जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
  • स्वरा और फरहान के सामने आने के बाद, प्रियंका चोपड़ा, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, अर्जुन कपूर, वरुण धवन जैसे कई नामी चेहरे सामने आए जिन्होंने खुले रूप से तनुश्री दत्ता का समर्थन किया और उनके साथ हुए इस मामले की जांच की बात कही ताकि दोषियों को सजा दिलवाई जा सके.
  • वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स ने इस मामले में कुछ भी बोलने से बचना ही बेहतर समझा.
  • नाना पाटेकर की ओर से वकील  राजेंद्र शिरोड़कर का कहना है कि उन्होंने तनुश्री दत्ता को कानूनी नोटिस भेजते हुए माफी मांगने के लिए कहा है. हालांकि तनुश्री दत्ता का कहना है कि उन्हें अभी तक नाना की ओर से कोई भी नोटिस नहीं मिला है. यदि उन्हें कोई नोटिस मिलता है तो वो उसके जवाब के लिए बिल्कुल तैयार हैं.
क्या हुआ था उस रात? तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि 10 साल पहले नाना पाटेकर और फिल्म के निर्देशक ने सेट पर उनके साथ बुरा बर्ताव किया था. तनुश्री ने बताया, ''उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ गाने में एक इंटिमेट सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रैक्ट में ये साफतौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.'' इतना ही नहीं तनुश्री ने बताया, कि जब उन्होंने इसकी शिकायत फिल्म के निर्माता निर्देशक से की तो किसी ने भी उनकी बात को सुनना जरूरी नहीं समझा बल्कि उन्होंने नाना पाटेकर का साथ दिया. इस सबसे परेशान होकर जब तनुश्री ने शूटिंग करने से इंकार कर दिया तो उन्होंने वहां राजनीतिक पार्टी एमएनएस के लोगों को बुलवाकर उन पर और उनके परिवार हमला भी करवाया. इस हमले का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
'मोगैंबो' का रोल नहीं मिलने पर अमरीश पुरी से जलते थे अनुपम खेर, खुद किया खुलासा बोले- इन्हें ये किरदार कैसे मिल गया
'मोगैंबो' का रोल नहीं मिलने पर अमरीश पुरी से जलते थे अनुपम खेर, खुद किया खुलासा

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget