एक्सप्लोरर

2007 में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने आयुष्मान खुराना को 'आउटसाइडर' बताकर किया था रिजेक्ट, जानें पूरा मामला

सोशल मीडिया पर अभिनेता आयुष्मान खुराना की पुस्तक 'क्रैकिंग द कोड: माई जर्नी इन बॉलीवुड' का एक अंश काफी वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने 2007 में फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा रिजेक्ट किए जाने को याद किया है.

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में 14 जून को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने बॉलीवुड को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग नेपोटिज़्म (भाई-भतीजावाद) को लेकर कई बड़े सितारों और फिल्ममेकर्स पर निशाना साध रहे हैं.

यूजर्स ने फिल्मकार करण जौहर और उनकी फिल्मों का बहिष्कार किए जाने की भी मांग की, क्योंकि उन पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप है. इसी बीच सोशल मीडिया पर अभिनेता आयुष्मान खुराना की पुस्तक 'क्रैकिंग द कोड: माई जर्नी इन बॉलीवुड' का एक अंश काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने 2007 में फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा अस्वीकार किए जाने को याद किया था.

आयुष्मान ने अपनी पुस्तक में बताया है कि जब वह रेडियो जॉकी हुआ करते थे, तो उन्होंने करण जौहर का इंटरव्यू लिया था. वहीं, 2007 में एक अवॉर्ड शो के दौरान आयुष्मान ने करण से उनका नंबर मांगा और उन्हें बताया कि वह अभिनेता बनना चाहते हैं.

आयुष्मान ने अपनी किताब में लिखा है, "जब मैं उनसे मिला तो करण ने मुझे उनके ऑफिस का लैंडलाइन नंबर दिया. अगले दिन मैंने करण जौहर का नंबर डायल किया. जिस पर ऑफिस की तरफ से बताया गया कि वह अभी नहीं हैं, जिसके बाद भी मैंने कॉल किया, तब मुझे बताया गया कि वह काफी व्यस्त हैं. और आखिर में जब मेरा इंतजार खत्म हो रहा था, तब ऑफिस की ओर से बताया गया कि हम केवल फिल्मी सितारों के साथ काम करते हैं, और आपके साथ काम नहीं कर सकते हैं."

अब इसे किस्मत कहिए या फिर आयुष्मान की कड़ी मेहनत, जिस शख्स की साल 2007 में करण से बात तक नहीं हो सकी थी, उसी शख्स को करण ने अपने शो 'कॉफी विद करण' पर साल 2018 में मेहमान के तौर पर बुलाया. इस दौरान आयुष्मान ने अपनी वही कहानी करण को सुनाई. उन्होंने कहा, "आपने मुझे एक लैंडलाइन नंबर दिया था. अगली सुबह जब मैंने फोन किया और कहा कि मुझे करण जौहर से बात करनी है तो फोन की दूसरी तरफ मौजूद शख्स ने कहा, 'हम बाहरी और न्यकमर्स का ऑडिशन नहीं करते' या इसी तरह का कुछ."

फिलहाल सोशल मीडिया पर इन दिनों हैशटैगबॉयकॉटकरणजौहर, हैशटैगकरणजौहरगैंग और हैशटैगबॉयकॉटकरणजौहरगैंगमूवी जैसे हैशटैग्स छाए हुए हैं. इसी के साथ कई यूजर्स ने फिल्मकार करण जौहर और उनकी फिल्मों का बहिष्कार किए जाने की भी मांग की.

यह भी पढ़ेंः

#JusticeForSushant: सुशांत के सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर करण जौहर के बहिष्कार की मांग

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें समर्पित हुई एक वेबसाइट, पॉजिटिविटी फैलाने का करेगी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर मैन' ने शाहरुख-सलमान और प्रभास को पछाड़ा, सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार बने टॉम हॉलैंड
'स्पाइडर मैन' ने शाहरुख-सलमान और प्रभास को पछाड़ा, सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार बने टॉम हॉलैंड
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
'आवारापन 2' बनी 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget