एक्सप्लोरर

तीन दशक से बॉलीवुड में काम कर रहे इस एक्टर को अब नहीं मिल रहा फिल्मों में काम

नई दिल्ली: तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में काम कर रहे और साल 2014 में सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म में नजर आ चुके अभिनेता मोहनीश बहल ने कहा है कि उन्हें करीब दो सालों से फिल्मोें में काम नहीं मिल रहा है. साल 2014 की फिल्म 'जय हो' के बाद बड़े पर्दे से दूर रहने का कारण पूछे जाने पर मोहनीश ने कहा, "नहीं, मैं पर्दे से दूर होने की योजना नहीं बना रहा हूं, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री मुझे इससे दूर कर रही है. मुझे कोई अच्छा काम नहीं मिल रहा, जिसमें मैं काम कर सकूं." बॉलीवुड में तीन दशक तक राज कर चुके मोहनीश को 'मैंने प्यार किया', 'बागी', 'राजा हिंदुस्तानी', 'कहो ना प्यार है', 'अस्तित्व', 'फोर्स' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है. 55 साल के हो चुके मोहनीश से जब यह पूछा गया कि काम न मिलने की वजह कहीं उनकी उम्र तो नहीं है? तो इस पर उन्होंने कहा, "नहीं, मुझे नहीं लगता कि इसके पीछे उम्र कोई कारण है. मैं समझता हूं कि हर अभिनेता का करियर ऊपर-नीचे होता रहता है.” उन्होंने आगे कहा, “खुद के बारे में मैं नहीं कह सकता कि फिल्मों में मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा है, लेकिन यहां मैं यह बात जरूर कहूंगा कि फिल्मों की संख्या भी तेजी के साथ घटी है. मेरे पास इस बारे में कोई सही आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन यदि कम फिल्में बनती हैं तो जाहिर तौर पर सभी कलाकार के पास कम काम होता है." मोहनीश इस समय 'होशियार..सही वक्त, सही कदम' नामक टीवी शो की मेजबानी कर रहे हैं, जो एंडटीवी पर प्रसारित होता है. वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें फिल्मों में न सही, टीवी पर कुछ अच्छा काम मिलता रहता है.ल मोहनीश के साथ यह समस्या भी है कि भूमिका और स्क्रिप्ट अच्छी न होने पर वह उसे ठुकरा देते हैं. वह अपने करियर का श्रेय राजश्री प्रोडक्शंस को देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget