एक्सप्लोरर

'तैमूर' विवाद पर बोले सैफ अली खान- बेटे को स्कूल में परेशानी हुई तो नाम बदलने की सोचूंगा

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान के नाम पर हुए विवाद को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. सैफ ने बताया है कि जब विवाद हुआ था उस वक्त उन्होंने तैमूर का नाम बदलने के बारे में सोच लिया था, लेकिन बाद में उन्हें ये सही नहीं लगा.  सैफ ने अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें बताई हैं.

DSC_0030

तैमूर के नाम पर हुए विवाद के बारे में सैफ ने कहा, 'मैंने तैमूर का नाम बदलने के बारे में सोच लिया था लेकिन करीना इस बात से सहमत नहीं थी. करीना ने कहा- लोग तुम्हारी राय का सम्मान करते हैं और तुम...'. मैंने कहा हां, लेकिन ये लोगों के बारे में नहीं है. मैं नहीं चाहता कि वो अनपॉपुलर हो. ऐसा हो सकता है कि जब वो एक या दो साल का हो तो हम नाम बदल दें, अभी सोच रहे हैं कि क्या करें. मेरे पीआर टीम से कुछ लोग मेरी राय से सहमत थे और हमने एक लेटर भी ड्राफ्ट कर लिया था. लेकिन  बाद में जब मैंने उसे पढ़ा तो बहुत ही खराब लगा. फिर मैंने सोचा कि ऐसा नहीं करते हैं.'

आगे सैफ ने कहा, 'अगर मुझे ऐसा लगा कि नाम की वजह से तैमूर को स्कूम में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, तो हो  सकता है कि हम नाम बदल दें.'

आपको बता दें कि पिछले साल 20 दिसंबर को सैफ की पत्नी करीन कपूर ने बेटे को जन्म दिया और उसका नाम तैमूर अली खान पटौदी बताया. इसके बाद ही सोशल मीडिया पर इस नाम को लेकर काफी विवाद हुआ. कुछ समय बाद इस नाम को लेकर आपत्ति जताने वालों को ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर कड़ा जवाब दिया.

592

ऋषि कपूर ने लिखा, ‘माता-पिता अपने बच्चे का नाम जो भी रखें, लेकिन इस बात को लेकर आप लोग परेशान क्यों हैं? उसके नाम से आपका कोई लेना देना नहीं, आप लोग अपना काम करें. ये उनके मां-बाप की इच्छा है.’

इससे पहले सैफ और करीना दोनों ने ही तैमूर के नाम को लेकर खुलकर कभी बात नहीं की थी. लेकिन अब सैफ ने ये साफ कर दिया है कि अगर कुछ परेशानी हो तो वो बेटे का नाम बदल सकते हैं.

आपको बता दें कि इस हफ्ते सैफ की फिल्म 'रंगून' रिलीज होने वाली है जिसके प्रमोशन में ये अभिनेता इन दिनों व्यस्त हैं.  इस फिल्म में सैफ के साथ शाहिद कपूर और कंगना रनौत भी हैं. यहां देखें ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
नाना पाटेकर की अचानक मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह आई सामने
नाना पाटेकर की अचानक मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह आई सामने

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget